By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: गैरसैंण में बजट सत्र को लेकर मुकम्मल नहीं व्यवस्थाएं : ऋतु खडूड़ी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

गैरसैंण में बजट सत्र को लेकर मुकम्मल नहीं व्यवस्थाएं : ऋतु खडूड़ी

Lokesh Badoni
Last updated: January 31, 2025 10:02 am
Lokesh Badoni Published January 31, 2025
Share
SHARE

विधानसभा अध्यक्ष का निवेदन दून में हो बजट सत्र
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा बजट सत्र की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि 17 फरवरी से बजट सत्र आहूत हो सकता है। जिसे देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। सरकार जन भावनाओं के अनुरूप बजट बनाने की कवायद में जुटी हुई है। अभी तक विधानसभा बजट सत्र की तिथि और जगह तय नहीं की गई है। उससे पहले ही विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने राज्य सरकार से देहरादून में ही विधानसभा बजट सत्र करवाने का निवेदन किया है। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है।
शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान ऋतु भूषण खंडूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड के दोनों विधानसभा सदनों देहरादून और भराड़ीसैंण में ई-सेवा के तहत कार्य किया गया है। इसके जरिये इन्हें डिजिटल किया गया है। जिससे पेपरलेस विधानसभा सत्र संचालित किया जा सके। देश के तमाम राज्यों की विधानसभाएं, डिजिटल हो चुकी हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड की विधानसभाओं को भी डिजिटल कर दिया गया है। वर्तमान समय में देहरादून विधानसभा को डिजिटल बना दिया गया है। अभी भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन डिजिटलाइज्ड नहीं हो पाया है। इसके साथ ही भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में साउंड भी काफी ईको करती है।
भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में साउंड ईको की समस्या को देखते हुए आईआईटी रुड़की से मुलाकात की गई। साथ ही उनसे कहा गया था कि ईको होने की वजहों की स्टडी करके इस समस्या को दूर किया जाए, लेकिन अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। जिसके चलते वह सरकार से निवेदन कर रही हैं कि आगामी विधानसभा बजट सत्र को देहरादून में ही आयोजित किया जाये, क्योंकि भराड़ीसैंण में विधानसभा सचिवालय पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि काम की प्रक्रिया पिछले एक साल से चल रही है। रुड़की आईआईटी भी पिछले तीन महीने से काम कर रहा है। भराड़ीसैंण में व्यवस्थाओं को पूरा करने में थोड़ी देरी जरूर हुई है, लेकिन अगले दो-तीन महीने में सारी व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली जाएंगी। यही वजह है कि वो देहरादून में विधानसभा बजट सत्र कराए जाने का अनुरोध सरकार से कर रही हैं।
ऋतु भूषण खंडूड़ी ने कहा अगर राज्य सरकार भराड़ीसैंण में ही सत्र कराए जाने का मन बनाती है, तो फिर भराड़ीसैंण में ही सत्र कराए जाएंगे, लेकिन जो असुविधा होगी वो सभी को होगी। उन्होंने कहा विधानसभा बजट सत्र कहां हो ये सरकार का निर्णय है। जिसके कारण वे सरकार से सिर्फ इसके लिए निवेदन कर रही हैं।

You Might Also Like

सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • AVPN Global Conference 2026 भारत में पहली बार होगी आयोजित
  • शैल्बी हॉस्पिटल्स ने गुजरात की पहली टेली-रोबोटिक बैरियाट्रिक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की
  • सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय
  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?