By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: विधायक उमेश कुमार के समर्थन में आए सर्वसमाज के लोगों पर पुलिस का लाठी चार्ज
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

विधायक उमेश कुमार के समर्थन में आए सर्वसमाज के लोगों पर पुलिस का लाठी चार्ज

Lokesh Badoni
Last updated: January 31, 2025 9:54 am
Lokesh Badoni Published January 31, 2025
Share
SHARE

समर्थकों पर लगा पथराव का आरोप
हरिद्वार। कुंवर प्रणव चैंपियन और विधायक उमेश कुमार विवाद रोज नया मोड़ ले रहा है। 29 जनवरी को महापंचायत रद्द होने के बावजूद बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग चैंपियन के लंढौरा रंगमहल में पहुंच गए थे। शुक्रवार को उमेश कुमार के आह्वान पर सर्वसमाज के उनके समर्थक मीटिंग करने के लिए इकट्ठा हो गए। हालांकि डोईवाला पुलिस ने मीटिंग में शामिल होने निकले निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को हिरासत में ले लिया। वहीं उमेश कुमार के समर्थन में मीटिंग करने आए सर्वसमाज के लोगों पर पुलिस ने लाठी फटकारी है। उधर कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें कुछ लोग पथराव करते दिख रहे हैं। पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि पथराव करने वाले लोग कौन हैं।
जेल में बंद कुंवर प्रणव चैंपियन ने गुर्जर समाज की महापंचायत बुलाए जाने के बाद उमेश कुमार ने भी शुक्रवार को ब्राह्मण समाज की बैठक बुलाई थी। हालांकि बाद में चैंपियन की तरह ही उमेश कुमार ने भी बैठक को रद्द कर दिया था। लेकिन तबतक उमेश कुमार के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग लक्सर पहुंच गए। इधर उमेश कुमार भी मीटिंग में शामिल होने निकले तो डोईवाला पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
जब उमेश कुमार के समर्थकों को ये पता चला तो उन्होंने विधायक के कार्यालय पहुंचकर बैठक में शामिल होने की कोशिश की। पुलिस प्रशासन चैंपियन के समर्थन में आए गुर्जर समाज के लोगों की भीड़ से जूझ चुका था। तब भीड़ ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिया था। इसलिए आज उनकी पहले से ही तैयारी थी। खानपुर बॉर्डर, बालावाली बॉर्डर और रुड़की तिराहा, बालावाली तिराहा पर पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए थे।
इसके बावजूद भी जब उमेश कुमार के समर्थक लक्सर पहुंच गए तो पुलिस ने लाठी फटकार कर उन्हें पीछे भगाया। हालांकि लोग शाम तक वहीं डटे रहे। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी। लोग उमेश कुमार को उनके पास बुलाने की जिद पर अड़े थे। उधर दूसरी तरफ निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कार्यालय के बाहर पुलिस और पीएसी तैनात रही। किसी के भी अंदर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। हर आने-जाने वाले से सख्ती से पूछताछ की जा रही थी। मौके पर भीड़ इकट्ठा न हो इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहा। आवागमन के रास्तों पर बैरिकेड के साथ ही ट्रक और डंपर खड़े करने की सूचना भी मिल रही थी जिससे कोई वाहन आर-पार न जा पाए। शहर में बाहर से आए लोग भी जाम के कारण परेशान रहे। लोगों को रुड़की तिराहे पर रोका गया। उमेश कुमार के समर्थकों की इस भीड़ से चैंपियन और उमेश विवाद में नया मोड़ आ गया और इसने पुलिस की मुश्किल भी बढ़ा दी हैं।

You Might Also Like

सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • AVPN Global Conference 2026 भारत में पहली बार होगी आयोजित
  • शैल्बी हॉस्पिटल्स ने गुजरात की पहली टेली-रोबोटिक बैरियाट्रिक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की
  • सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय
  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?