By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की फरवरी माह में मुखवा-हर्षिल आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंड

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की फरवरी माह में मुखवा-हर्षिल आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां

Lokesh Badoni
Last updated: January 31, 2025 6:33 am
Lokesh Badoni Published January 31, 2025
Share
SHARE

 

उत्तरकाशी, 31 जनवरी 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की फरवरी माह में मुखवा-हर्षिल आने की संभावना को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की फरवरी माह में मुखवा-हर्षिल आने की संभावना को देखते हुएजिला प्रशासन के द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस सिलसिले में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री जी के संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उत्तराखंड में शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू होने की जानकारी देते हुए उन्हें शीतकालीन यात्रा में आने का आमंत्रण दिया था। 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड में शीतकालीन आध्यात्मिक यात्राओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत पर बल देते हुए इस दिशा में राज्य में उठाए गए कदमों की सराहना की थी और उत्तराखंड को अपना दूसरा घर बताते हुए शीतकालीन यात्रा का हिस्सा बनाने की इच्छा को अभिव्यक्त किया था। प्रधानमंत्री ने राज्य में साहसिक पर्यटन की संभावनाओ रेखांकित करते हुए देशभर के युवाओं से उत्तराखंड के आतिथ्य का अधिकाधिक आनंद उठाने का आह्वान किया था।

ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री फरवरी माह में उत्तरकाशी जिले के सीमांत मुखवा गांव स्थित गंगा जी के शीतकालीन प्रवास स्थल स्थित गंगा मंदिर में दर्शन-पूजन कर शीतकालीन यात्रा में प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला प्रशासन के स्तर पर प्रधानमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने और विभिन्न तैयारियां को लेकर कवायद तेज कर दी गई है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सीमांत क्षेत्र के वाईब्रेंट विलेज- हर्षिल में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही हैं। मुखवा में पार्किंग व रास्तों के निर्माण तथा सौंदर्यीकरण से जुड़े अनेक कार्य कराए जा हैं। इस क्षेत्र में सड़कों की दुरस्त किए जाने के साथ ही क्रश बैरियर्स की स्थापना, सड़कों के किनारें पर दीवालों व पैरापिट निर्माण जैसे सुरक्षात्मक कार्य भी संपन्न कराए जा रहे हैं। क्षेत्र में पानी जमने के कारण पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त होने की समस्या के समाधान हेतु करीब 5 किमी लंबाई के एचडीपीई पाईप बिछाए जाने का कार्य भी प्रगति पर है। बिजली की सुचारू व निर्बाध आपूर्ति के लिए पुराने पोल व लाईन बदलने के साथ ही अन्य वैकल्पिक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे है। क्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन एवं टॉयलेट्स व्यवस्था को लेकर भी काम किए जा रहे हैं।

इसी सिलसिले में आज जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने केन्द्र व राज्य सरकार के विभिन्न विभागों व संगठनों के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की जिला प्रशासन के स्तर से प्रस्तावित प्रारंभिक रूपरेखा की जानकारी दी और विभिन्न विभागोें के स्तर पर चल रही तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन पर प्रस्तावित कार्यक्रम समूचे राज्य के शीतकालीन पर्यटन को बढावा देने पर केन्द्रित होंगे। लिहाजा सभी संबंधित विभाग इसके लिए अपने मुख्यालय स्तर से समन्वय बनाकर सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने बीआरओ एवं लोक निर्माण विभाग को कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर अपनी सभी तैयारियां तुरंत पूरी कर लें। इस काम में कोई भी खामी न रहे। सभी तैयारियों व व्यवस्थाओं को समय रहते भली-भांति जांच-परख लिया जाय और सभी व्यवस्थाओं के वैकल्पिक प्रबंध भी सुनिश्चित किए जांय। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आगमन पर सेना, आईटीबीपी, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान व पर्यटन विभाग के सहयोग से सीमांत क्षेत्र के लिए ट्रैकिंग अभियान एवं माउंटेन बाईक, एटीवी व आरटीवी रैलियों का आयोजन किया जाना भी प्रस्तावित है।

बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रम के रूपरेखा के साथ ही सुरक्षा प्लान, यातायात व पार्किंग व्यवस्था, शीतकालीन पर्यटन पर आधारित प्रदर्शनी के आयोजन, प्रचार-प्रसार कार्य योजना सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में विचार-विमर्श कर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल, डीएफओ डीपी बलूनी, मुख्य विकास अधिकारी एस. एल. सेमवाल, अधीक्षण अभियंता लोनिवि हरीश पांगती, बीआरओ के कमांडेंट विवेक श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी मुकेश चंद रमोला, देवानंद शर्मा, परियोजना निदेशक अजय सिंह, सीएमओ डॉ. बी.एस. रावत, जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी, महाप्रबंधक उद्योग शैली डबराल, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. डी.के. तिवारी, अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज गुसाईं, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा रॉकी कुमार सहित अनेक जिलास्तरीय अधिकारियों के अलावा वर्चुअल माध्यम से 14 राजपूताना राइफल के लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्द्धन सिंह, सूचना विभाग के अपर निदेशक सूचना आशीष कुमार त्रिपाठी, पर्यटन विभाग की अपर निदेशक पूनम चंद एवं आइटीबीपी के कमांडेंट सचिन कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?