By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: श्रीजिता डे ने कलर्स के शो ‘डोरी’ में खलनायिका राजनंदिनी की भूमिका निभाने पर अपने विचार साझा किए
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

श्रीजिता डे ने कलर्स के शो ‘डोरी’ में खलनायिका राजनंदिनी की भूमिका निभाने पर अपने विचार साझा किए

Lokesh Badoni
Last updated: January 30, 2025 11:12 am
Lokesh Badoni Published January 30, 2025
Share
SHARE

मुंबई।वाराणसी के घाटों पर सेट किया गया, शो ‘डोरी’ का दूसरा सीज़न 22 वर्षीय डोरी के इर्द-गिर्द घूमता है, जो अपने बाबा के सपनों को हकीकत में बदलने और बुनकरों का उत्थान करने के मिशन पर है ताकि महज कारीगर की भूमिका से आगे बढ़ाते हुए उन्हें कलाकारों का सम्मान दिलवा सके। साड़ी की एम्बेसडर डोरी ‘काशी-कला’ नाम से बुनकरों का पहला ब्रांड स्थापित करना चाहती हैं। वह अपनी साड़ी के डिज़ाइनों में परंपरा और आधुनिकता का शानदार मिश्रण करते हुए एक उल्लेखनीय उद्यमशीलता की भावना दिखाकर इस धारणा को तोड़ती है कि बेटियां बोझ होती हैं, जो उसके पिता के लिए गर्व की बात है। जैसे-जैसे डोरी का साड़ी व्यवसाय बढ़ता है, वह एक वेबसाइट से डिजिटल होने की योजना बनाती है ताकि शुभी की शिक्षा और भविष्य के लिए मुनाफे को बढ़ाया जा सके। लेकिन राजनंदिनी, गुस्से की आग में जलते हुए, बुनकरों का समर्थन करने या उन्हें कोई नाम कमाने देने के डोरी के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं कर सकती। यह अपना प्रभुत्व बनाए रखने के लिए बेचैन ताकत की भूखी तानाशाह राजनंदिनी और बुनकरों के नाम और प्रसिद्धि के अपने अधिकार और अपनी बेटी को यथोचित विरासत देने के लिए लड़ने वाली एक निडर महिला डोरी के बीच का टकराव है।

हमें शो के बारे में बताएं।
डोरी के दूसरे अध्याय में दिल के रिश्तों की कहानी बुनी गई है, जो सगे रिश्तों से भी ज़्यादा मजबूत होती है। इसके पहले सीज़न में, एक परित्यक्त बच्ची डोरी के सफर ने लाखों दिलों को छू लिया था, जिसे साधारण बुनकर गंगा प्रसाद ने अपनाया और अपनी परवरिश से उसे एक नई पहचान दी। अब, 14 साल आगे बढ़ते हुए, यह कहानी और भी गहराई से जारी है, यह साबित करते हुए कि खून से बढ़कर दिल का रिश्ता होता है और परवरिश पैदाइश से बड़ी होती है। डोरी अब एक सशक्त और उदार महिला बन चुकी है, जो अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उसकी ज़िंदगी में एक नया मोड़ तब आता है, जब वह एक नवजात बच्ची शुभी को बचाती है, जिसे निर्दयी ठाकुराइन राजनंदिनी ने त्याग दिया था। शुभी की संरक्षक बनकर, डोरी समाज के फैसलों से बेपरवाह होकर एक सिंगल मां की भूमिका निभाती है, जो गंगा प्रसाद द्वारा सिखाए गए मूल्यों से प्रेरित है। डोरी, शुभी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अपनी साड़ी के व्यवसाय को बढ़ाने में जी-जान लगा देती है, लेकिन अनजाने में वह राजनंदिनी के गुस्से को उकसा देती है, जो डोरी की सफलता को ठाकुरों के हैंडलूम साम्राज्य के लिए खतरा मानती है। शुभी को ठुकराने वाली महिला, अब डोरी की प्रतिद्वंद्वी बनकर उसकी सफलता और सम्मान को छीनने पर तुली है। अब पहले से कहीं ज़्यादा दांव पर लगा हुआ है, डोरी को व्यवसाय की दुनिया में अपनी जगह बनाए रखने और शुभी के यथोचित अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करना होगा। डोरी का यह सफर एक बार फिर दिलों को छूने के लिए तैयार है, जहां प्यार, विरासत, और न्याय की लड़ाई इच्छाशक्ति के दिल दहलाने वाले संघर्ष में बदल जाती है।

हमें अपने किरदार के बारे में बताइए।
राजनंदिनी ठाकुरों की शक्तिशाली बेटी है, और वह अपने परिवार के हथकरघा साम्राज्य को अपने काबू में रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, और यह मानती है कि उसका वंश इसकी विरासत का असली उत्तराधिकारी है। वह अपने प्रभुत्व और विरासत को सुरक्षित रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, चाहे इसके लिए उसे कितना ही निर्दयी क्यों न हो पड़े, भले ही इसका मतलब किसी निर्दोष ज़िंदगी को बर्बाद करना हो। उस महिला में भले ही ताकत की लालसा दिखती हो, लेकिन उसके भीतर वह असुरक्षा, भय और सब कुछ खोने की निरंतर घबराहट से ग्रस्त है। ताकत को अपने काबू में रखने की उसकी चाहत उस कमज़ोर में निहित है, जो उसे न केवल अप्रत्याशित बनाती है बल्कि क्रूर भी बनाती है। जब वह डोरी की प्रगति को अपनी हर प्रिय चीज के लिए खतरे के रूप में देखती है, तो यह उसे एक अकल्पनीय ताकत से लड़ने के लिए प्रेरित करता है।

आपने अपनी भूमिका के लिए किस तरह की तैयारी की?
राजनंदिनी पूरी तरह से ताकत बनाए रखने और चीजों को अपने काबू में रखने पर यकीन करती है और उसे निभाने के लिए, मुझे किसी भी तरह की सहानुभूति या कोमलता को अलग रखना पड़ा, जो एक दिलचस्प चुनौती थी। राजनंदिनी के किरदार को वाकई समझने के लिए मैंने स्क्रिप्ट पढ़ने में बहुत समय बिताया। मैं अपने द्वारा निभाए जाने वाले किरदारों को लेकर कोई नज़रिया नहीं बनाती; इसके बजाय, मैं उन्हें समझने की कोशिश करती हूं, और यही मैंने राजनंदिनी के साथ किया। किसी ऐसे व्यक्ति की मनोस्थिति को समझना दिलचस्प था, जो किसी भी हद तक जा सकती है और भावनात्मक जटिलता को समझना मेरी तैयारी का एक बड़ा हिस्सा था।

कलर्स के साथ काम करने का आपका अनुभव कैसा रहा?
मेरा कलर्स के साथ पुराना रिश्ता है और इसके साथ फिर से काम करना घर वापसी जैसा लगता है। चैनल ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया है, वह राजनंदिनी के किरदार की जटिलताओं को समझने में बहुत मददगार साबित हुआ है। मैं एक पसंदीदा शो के दूसरे सीज़न के साथ इस क्रिएटिव साझेदारी को जारी रखने के लिए रोमांचित हूं।

अपने सह-कलाकारों के साथ काम करने का आपका अनुभव कैसा रहा?
प्रियांशी और अमर दोनों के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा। प्रियांशी बहुत उत्साही हैं और डोरी के लिए दिल खोलकर मेहनत करती हैं, जबकि सेट पर अमर की मौजूदगी बहुत शांत और सहायक है। हम सभी एक-दूसरे के काम का सम्मान करते हैं, और इसने हमारे कामकाजी रिश्ते को और भी बेहतर बना दिया है।

एक कलाकार के तौर पर आपके लिए इस सफर का सबसे रोमांचक हिस्सा क्या है?
राजनंदिनी का किरदार निभाने का सबसे रोमांचक हिस्सा उसके किरदार के कई पहलुओं को समझना है। बाहरी तौर पर, वह निर्दयी है, ताकत और महत्वाकांक्षा से प्रेरित एक महिला है, जो चीजों को अपने काबू में रखने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। लेकिन उस क्रूर बाहरी आवरण के भीतर ऐसी महिला छिपी हुई है जो गहरे डर और असुरक्षा से ग्रस्त है। मेरे लिए रोमांच इन दो चरम सीमाओं को संतुलित करने में है – ठंडी, सधी हुई महत्वाकांक्षा, और वह संवेदनशीलता जो उसके द्वारा बनाई गई हर चीज को खोने के डर से आती है। राजनंदिनी ऐसी महिला है जो लगातार अपनी ही बुराई से लड़ती रहती है, और उस आंतरिक संघर्ष को प्रदर्शित करना मुझे हमेशा सतर्क रखता है।

आपके किरदार को निभाने में सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा क्या है?
राजनंदिनी का किरदार निभाने में सबसे बड़ी चुनौती उसकी सहानुभूति की कमी थी। वह ऐसा किरदार है जो ताकत के लिए कुछ भी करने को तैयार है और उसे एक तरफा दिखाए बिना उस बेदर्दी को दिखाना कुछ ऐसा है जिस पर मैंने खास ध्यान दिया है।

यह शो अन्य पारिवारिक ड्रामा से कैसे अलग है?
‘डोरी 2’ का पारंपरिक पारिवारिक अवधारणाओं को चुनौती देने का तरीका इसे अन्य पारिवारिक ड्रामा से अलग बनाता है। यह केवल खून के रिश्तों की बात नहीं है; यह उस अटूट प्रेम, विश्वास और बलिदान के बंधन के बारे में है, जो हमें एक साथ बांधता है। इस सीज़न में, डोरी का सफर यह दिखाता है कि परिवार चुना जा सकता है और भावनात्मक जुड़ाव किसी भी खून के रिश्ते से कही अधिक मजबूत और स्थायी हो सकते हैं। इस कहानी में उद्यमिता, दृढ़ता और महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे विषयों को खूबसूरती से बुना गया है, जो इसे अन्य पारिवारिक ड्रामा से अलग गहराई देते हैं। यह केवल एक व्यवसाय चलाने की चुनौतियों या एक सिंगल मां के संघर्ष की कहानी नहीं है; यह एक ऐसी महिला की कहानी है जो अपना रास्ता खुद बना रही है, एक गर्वित पिता की कहानी जो अपनी बेटी का समर्थन करता है, परिवार होने के मायने को नया अर्थ देता है, और करुणा व न्याय के आदर्शों पर आधारित एक विरासत के लिए लड़ता है।

अपने फैंस के लिए कोई संदेश?
आपके प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि डोरी का सफर आपको अपने सपनों के लिए लड़ने, और हर हाल में अपने आदर्शों के प्रति सच्चा बने रहने के लिए प्रेरित करेगा। हमें उम्मीद है कि आप हमें उतना ही प्यार और समर्थन देंगे जितना आपने डोरी के पहले सीज़न को दिया था, भले ही उससे ज़्यादा न सही।

‘डोरी’ में एक ऐसी कहानी के गवाह बनें जहां प्यार के बंधन खून के रिश्तों से भी ज़्यादा मजबूत हैं; हर सोमवार से शुक्रवार 10:30 बजे केवल कलर्स पर।

You Might Also Like

realme ने realme DigiShield India Program के तहत एक अधिक साइबर-सुरक्षित भारत बनाने के लिए IIIT-दिल्ली के साथ MoU साइन किया

फोनपे की ऐतिहासिक उपलब्धि: भारत भर में 50 मिलियन रजिस्टर्ड मर्चेंट्स का आंकड़ा पार

द सिंधिया स्कूल को भारत के टॉप 100 ग्रीन स्कूल्स में मिली जगह

realme ने Flipkart SASA LELE Sale, Amazon Great Summer Sale और realme Anniversary Days Sale के दौरान पावर-पैक्ड डील्स की घोषणा की

कानपुर में मुंह और पेट के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं: डॉक्टरों ने बताए कारण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “मिलेट्स फॉर मॉडर्न किचन्स एंड वेलनेस” ने देहरादून में भोजन, स्वास्थ्य और सजग जीवनशैली को एक मंच पर लाया
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में देशभक्ति की ज्योति प्रज्वलित
  • श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर भारत में किया विस्तार, उत्तराखंड में एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स लॉन्च की
  • तुलाज़ इंस्टीट्यूट में 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑन एंटरप्रेन्योरशिप का आयोजन
  • मदर्स डे पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?