By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: ई- लाइब्रेरी एवं अध्ययन केन्द्र देहरादून का हुआ उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

ई- लाइब्रेरी एवं अध्ययन केन्द्र देहरादून का हुआ उद्घाटन

Lokesh Badoni
Last updated: January 29, 2025 10:17 am
Lokesh Badoni Published January 29, 2025
Share
SHARE

देहरादून। मौनी अमावस्या के शुभ अवसर एवं समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान एवं समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सर संघचालक स्व० प्रो० राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैय्या) की 103वीं पुण्य तिथि पर देहरादून के अलकनंदा इनक्लेव जोगीवाला रिंगरोड स्थित ‘सेवा निकेतन’ भवन के तृतीय तल में निर्मित लाइब्रेरी में उत्तरांचल उत्थान परिषद की ई-लाइब्रेरी एवं अध्ययन केन्द्र देहरादून में उद्घाटन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के अध्यक्ष बृजभूषण गैरोला विधायक डोइवाला (देहरादून), मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी उपस्थित एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक डा० शैलेन्द्र के द्वारा उत्तरांचल उत्थान परिषद के कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर लाइब्रेरी हाल के लोकार्पण एवं ई-लाइब्रेरी एवं अध्ययन केन्द्र के शुभारंभ के शिलापटों का अनावरण किया गया। ।

उत्तरांचल उत्थान परिषद के ‘सेवा निकेतन’ के सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह में उत्तरांचल उत्थान परिषद के सदस्य, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य मातृशक्ति, छात्र एवं युवाशक्ति एवं अन्य लोग भारी संख्या में उपस्थित थे। स्थानीय विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन आनन्द सिंह रावत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक डा० शैलेन्द्र एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री बृजभूषण गैरोला का बैज अलंकरण, अंग वस्त्र एवं प्रो० राजेन्द्र सिंह की जीवनी की पुस्तिका भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। उत्थान परिषद के महामंत्री राजेश थपलियाल ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं सभी अन्य लोगों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। उन्होंने कहा कि अन्य विभिन्न सामाजिक संगठनों की भांति उत्तरांचल उत्थान परिषद भी समय की आवश्यकता के अनुसार समाज के कमजोर वर्ग की सहायता के लिए लगातार शिक्षा के क्षेत्र में सेवाकार्य करने का प्रयास कर रहा है। उत्तरांचल उत्थान परिषद के द्वारा विभिन्न स्थानों पर 5 लाइब्रेरी के संचालन के प्रयासों की श्रृंखला में आज देहरादून में छठवीं लाइब्रेरी प्रो० राजेन्द्र सिंह (रज्जू भेय्या) ई-लाइब्रेरी एवं अध्ययन केन्द्र का शुभारंभ किया जा रहा है।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक डा० शैलेन्द्र ने पूर्व सर संघचालक स्व० प्रो० राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैय्या) की 103 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया तथा कहा कि प्रो० राजेन्द्र सिंह उर्फ रज्जू भैय्या जी का जीवन हम सभी को समाज सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक उत्तराखण्ड के प्रत्येक जनपद एवं मुख्य – मुख्य शहरों में इसी प्रकार की आधुनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ई-लाइब्रेरी एवं अध्ययन केन्द्र खोलने में हर सम्भव सहायता देगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड पुलिस अनिल रतूड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड पवित्र नदियों का उद्गम ही नहीं सनातन धर्म, सभ्यता, संस्कृति एवं आस्था का भी केन्द्र है। इतिहास में इसका उल्लेख मिलता है कि केदारखण्ड एवं मानसखण्ड अनेक ऋषि – मुनियों की तपस्थली रही है। हमारे पूर्वजों ने आयुर्वेद एवं जड़ी -बूटयों आदि के ज्ञान को संरक्षित किया है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष अतिथि बृजभूषण गैरोला विधायक डोईवाला (देहरादून) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि उत्तरांचल उत्थान परिषद के द्वारा पूर्व सरसंघचालक प्रो० राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैय्या) की 103 वीं पुण्यतिथि एवं मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रो० राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैय्या) ई-लाइब्रेरी एवं अध्ययन केन्द्र देहरादून का शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने उत्तरांचल उत्थान परिषद के समाज सेवा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी उत्थान परिषद के समाज सेवा के कार्यों में हर सम्भव सहयोग करेंगे। कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम संयोजक आनंद सिंह रावत ने मंचासीन अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त कर उन्हें धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में उत्तरांचल उत्थान परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता यशोदा नन्द कोठियाल, डा० माधव प्रसाद मैठाणी, नरेश चन्द्र कुलाश्री, महेश चन्द्र, दिवाकर पैन्यूली, विपुल जोशी, डीडी चौनियाल, डी.एन. उनियाल, प्रकाश कुमाईं, राकेश राणा, प्रवीण राणा एवं बड़ी संख्या में सामाजिक संस्थाओं समाजसेवी मातृशक्ति एवं व्यक्ति विचार गोष्ठी में उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय
  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?