By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: एएनएम की नियुक्ति से स्वास्थ्य देखभाल में होगा बहुआयामी सुधारः डॉ. धन सिंह रावत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

एएनएम की नियुक्ति से स्वास्थ्य देखभाल में होगा बहुआयामी सुधारः डॉ. धन सिंह रावत

Lokesh Badoni
Last updated: January 27, 2025 7:28 am
Lokesh Badoni Published January 27, 2025
Share
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 173 एएनएम को वितरित किये नियुक्ति पत्र

देहरादून: सूबे के स्वास्थ्य विभाग को 352 एएनएम मिले हैं। जिनमें से 173 एएनएम को आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र वितरित किये। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश की विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में एएनएम की नियुक्ति होने से स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में बहुआयामी सुधार होगा। जिससे आमजनमान को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होगी साथ ही गर्भवती महिलाओं व शिशुओं के स्वास्थ्य देखभाल में भी और अधिक सुधार होगा।

मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 173 एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन सभी चयनित एएनएम को प्रदेशभर के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में तैनाती दे दी गई है। इस अवसर पर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुलभ करने के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत एएनएन के 352 पदों पर नियुक्ति की गई है। जिसमें से आज विभिन्न जनपदों के 173 अभ्यर्भियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। जिनमें पौड़ी जनपद के 57, चम्पावत 3, हरिद्वार 8, ऊधमसिंह नगर 12, देहरादून 51, नैनीताल 10, टिहरी गढ़वाल 26 तथा रूद्रप्रयाग जनपद के 6 एएनएम शामिल है। अवशेष एएनएम को जनपद स्तर पर नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे। डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में एएनएम की नियुक्ति से आम जनमानस को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकेंगी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य देखभाल सहित टीकाकरण अभियान को और धार मिलेगी। जिससे प्रदेश के स्वास्थ्य देखभाल में बहुआयामी सुधार होगा जिसका फायदा आम लोगों को मिलेगा। एएनएम के माध्यम से जहां स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ की जायेगा वहीं मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में अपेक्षित कमी लाने के प्रयास किये जायेंगे। डॉ. रावत ने बताया कि विगत वर्ष प्रदेश में 92 फीसदी संस्थागत प्रसव पंजीकृत किये गये, जिसे शतप्रतिशत करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में मातृ मृत्यु दर 103 प्रति लाख लाइफ बर्थ है जिसे 90 के आंकड़े से नीचे लाने में एएनएम संवर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसी प्रकार प्रदेश में शिशु मृत्यु दर 24 प्रति हजार लाइफ बर्थ है जिसे इकाई के अंक में लाना सरकार का मकसद है। इस अवसर पर डॉ. रावत ने सभी चयनित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बधाई दी साथ ही उम्मीद जताई कि सभी एएनएम पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों और कर्तव्यों का पालन कर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में सहयोग करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में वन विकास निगम में स्केलर के पदों पर चयनित 178 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।

इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा सहित अन्य विभागीय अधिकारी एंव नवनियुक्त एएनएम उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय
  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?