By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: पीएनबी मेटलाइफ और ट्रू होम फाइनेंस (पूर्व नाम श्रीराम हाउंसिंग फाइनेंस लि.) घर मालिकों के लिए पेश करेंगे क्रेडिट लाइफ इंश्योरेंस
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

पीएनबी मेटलाइफ और ट्रू होम फाइनेंस (पूर्व नाम श्रीराम हाउंसिंग फाइनेंस लि.) घर मालिकों के लिए पेश करेंगे क्रेडिट लाइफ इंश्योरेंस

Lokesh Badoni
Last updated: January 27, 2025 7:23 am
Lokesh Badoni Published January 27, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (पीएनबपी मेटलाइफ) ने ट्रू होम फाइनेंस (पूर्व नाम श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड) के साथ भागीदारी की है, जिसके तहत ट्रू फोम फाइनेंस के होम लोन ग्राहकों को ग्रुप क्रेडिट लाइफ इंश्योरेंस उपलब्ध कराया जाएगा।
यह साझेदारी पीएनबी मेटलाइफ के उद्देश्य ‘मिलकर लाइफ आगे बढ़ाएं’ के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता दर्शाती है। इसके लिए कंपनी ने अपनी गहन इंश्योरेंस विशेषज्ञता के साथ ट्रू होम फाइनेंस की हाउसिंग फाइनेंस क्षेत्र में मज़बूत उपस्थिति के तालमेल से अपना डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क बढ़ाने की योजनाबद्ध पहल की है। पीएनबी मेटलाइफ के ग्रुप क्रेडिट लाइफ इंश्योरेंस सॉल्यूशंस देश के 17 राज्यों में ट्रू होम फाइनेंस की लगभग 165 शाखाओं में उपलब्ध होंगे, जो होम लोन ग्राहकों एवं उनके परिवारों को चिंता मुक्त रहने में मदद करेंगे। क्रेडिट लाइफ इंश्योरेंस किसी अप्रत्याशित परिस्थिति में अपने ग्राहक की बकाया लोन राशि चुकाने के समाधान प्रदान करता है।
समीर बंसल, एमडी एवं सीईओ, पीएनबी मेटलाइफ के अनुसार यह साझेदारी भारतीयों के लिए जीवन के प्रत्येक चरण में एक भरोसेमंद साथी बनने की पीएनबी मेटलाइफ की प्रतिबद्धता को मज़बूत बनाएगी। इस साझेदारी की मदद से ग्राहकों को खुद का घर खरीदने का सपना पूरा करने और देश भर में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
श्री बंसल ने कहा, “ट्रू होम फाइनेंस के साथ हमारी साझेदारी संपूर्ण भारत के परिवारों को व्यापक आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ट्रू होम की होम लोन पेशकश के साथ हमारे क्रेडिट लाइफ सॉल्यूशंस को शामिल करते हुए, हम ना केवल होम लोन ग्राहकों की देनदारी की सुरक्षा करते हैं, बल्कि खुद का घर खरीदने के उनके सपने में भी मदद करते हैं। हम साथ मिलकर ‘2047 तक सभी के लिए इंश्योरेंस’ के लक्ष्य में योगदान देने हेतु यह सुनिश्चित करेंगे कि अधिक से अधिक लोगों तथा परिवारों के लिए वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध हो सके।”
रवि सुब्रमण्यम, एमडी एवं सीईओ, ट्रू होम फाइनेंस ने कहा: “यह भागीदारी हमें अपने ग्राहकों को होम लोन प्रदान करने के साथ ही अतिरिक्त वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराने में मदद करेगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि वे किसी अप्रत्याशित मुसीबतों से डरे बिना अपने सपने पूरे कर सकें। पीएनबी मेटलाइफ की विशेषज्ञता के साथ हम ऐसे फायदेमंद समाधान उपलब्ध कराएंगे, जो परिवारों की सुरक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि उनका घर जीवन में हमेशा स्थायित्व एवं सुकून प्रदान करे।”

You Might Also Like

realme ने realme DigiShield India Program के तहत एक अधिक साइबर-सुरक्षित भारत बनाने के लिए IIIT-दिल्ली के साथ MoU साइन किया

फोनपे की ऐतिहासिक उपलब्धि: भारत भर में 50 मिलियन रजिस्टर्ड मर्चेंट्स का आंकड़ा पार

द सिंधिया स्कूल को भारत के टॉप 100 ग्रीन स्कूल्स में मिली जगह

realme ने Flipkart SASA LELE Sale, Amazon Great Summer Sale और realme Anniversary Days Sale के दौरान पावर-पैक्ड डील्स की घोषणा की

कानपुर में मुंह और पेट के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं: डॉक्टरों ने बताए कारण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “मिलेट्स फॉर मॉडर्न किचन्स एंड वेलनेस” ने देहरादून में भोजन, स्वास्थ्य और सजग जीवनशैली को एक मंच पर लाया
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में देशभक्ति की ज्योति प्रज्वलित
  • श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर भारत में किया विस्तार, उत्तराखंड में एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स लॉन्च की
  • तुलाज़ इंस्टीट्यूट में 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑन एंटरप्रेन्योरशिप का आयोजन
  • मदर्स डे पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?