By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: निकाय चुनावः 5405 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

निकाय चुनावः 5405 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद

Lokesh Badoni
Last updated: January 23, 2025 10:40 am
Lokesh Badoni Published January 23, 2025
Share
SHARE

नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान को लेकर लोगों में दिखा भारी उत्साह  

देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार को नगर निकाय चुनाव का मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी आयु वर्ग के मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। अधिकांश मतदान केंद्रों पर वोट देने के लिए लोगों की सुबह से ही लंबी लाइनें लगी दिखी। मतदान के साथ ही 100 नगर निकायों में 5405 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। इन 100 नगर निकायों में 11 नगर निगम हैं। 43 नगर पालिकाएं हैं। 46 नगर पंचायत चुनाव हैं। 25 जनवरी को मतगणना होगी। राज्य में लगभग 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उत्तराखंड में गुरूवार को लोगों ने छोटी सरकार के लिए वोटिंग किया। नगर निकाय चुनाव को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया। राज्य के 11 नगर निगम के मेयर पद के लिए 72 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला बैलेट बॉक्स में बंद हो गया। 89 नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के लिए 445 प्रत्याशियों की किस्मत भी आज बैलेट बॉक्स में बंद हो गई है। सभी निकायों में पार्षद-वार्ड सदस्य के पदों के लिए 4888 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी मतदाताओं ने किया। उत्तराखंड नगर निकाय में कुल 30,29,028 लाख मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 14 लाख 66 हजार 151 है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 15 लाख 62 हजार 349 है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 528 है। देहरादून जिले में सर्वाधिक तो रुद्रप्रयाग जिले में मतदाताओं की संख्या सबसे कम है।
अगर जिलावार मतदाताओं की बात करें तो सबसे ज्यादा मतदाताओं की संख्या देहरादून में है। देहरादून जिले में कुल 998,231 मतदाता हैं। इनमें 4,85,103 महिला और 513,080 पुरुष समेत 48 अन्य मतदाता हैं। हरिद्वार जिले में कुल 587,127 मतदाता हैं। इनमें 279,924 महिला और 307,053 पुरुष समेत 150 अन्य मतदाता हैं। उत्तरकाशी जिले में कुल 47,723 मतदाता हैं। इनमें 22,662 महिला और 25,037 पुरुष समेत 24 अन्य मतदाता हैं। टिहरी गढ़वाल जिले में कुल 80,136 मतदाता हैं। इनमें 36,359 महिला और 43,766 पुरुष समेत 11 अन्य मतदाता हैं। पौड़ी गढ़वाल जिले में कुल 173,565 मतदाता हैं। इनमें 86,342 महिला और 87,181 पुरुष समेत 42 अन्य मतदाता हैं। रुद्रप्रयाग जिले में कुल 18,237 मतदाता हैं। इनमें 8,810 महिला और 9,427 पुरुष मतदाता हैं। चमोली जिले में कुल 54,177 मतदाता हैं। इनमें 26,112 महिला और 28,062 पुरुष समेत 3 अन्य मतदाता हैं।
कुमाऊं मंडल के जिलों की बात करें तो अल्मोड़ा जिले में कुल 37,893 मतदाता हैं। इनमें 18,726 महिला और 19,161 पुरुष समेत 06 अन्य मतदाता हैं। बागेश्वर जिले में कुल 25,321 मतदाता हैं। इनमें 12,557 महिला और 12,764 पुरुष मतदाता हैं। पिथौरागढ़ जिले में कुल 61,421 मतदाता हैं। इनमें 30,952 महिला और 30,468 पुरुष समेत 1 अन्य मतदाता हैं। नैनीताल जिले में कुल 343,824 मतदाता हैं। इनमें 168,084 महिला और 175,704 पुरुष समेत 36 अन्य मतदाता हैं। उधमसिंह नगर जिले में कुल 567,684 मतदाता हैं। इनमें 274,370 महिला और 293,107 पुरुष समेत 207 अन्य मतदाता हैं। चंपावत जिले में कुल 33,689 मतदाता हैं। इनमें 16,150 महिला और 17,539 पुरुष मतदाता हैं।
निकाय चुनाव का परिणाम 25 जनवरी को घोषित होगा। लेकिन मतदान से पहले ही एक अध्यक्ष नगर पालिका परिषद और दो अध्यक्ष नगर पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ ही 14 सभासद नगर निगम, 20 सदस्य नगर पालिका परिषद और 10 सदस्य नगर पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हुए। यानी कुल 47 पदों के लिए पहले ही प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

You Might Also Like

सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय
  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?