नगर निकाय चुनाव 23 जनवरी को होने हैं। प्रत्याशियों ने सड़क से लेकर घर-घर वोटो को लेकर गुहार लगानी शुरू कर दी है नगर पालिका पुरोला कि बात करें तो दोनों पार्टियों एक दूसरे को मात देने में जुट गई है हालांकि तीनों निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जोर लगाया हुआ है। किंतु मुख्य मुकाबला भाजपा कांग्रेस के बीच ही तय माना जा रहा है अब तक के प्रचार प्रसार के सफर में जहां दो-बार ब्लॉक प्रमुख और एक बार नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारेलाल हिमानी इस बार नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी है। इनके पक्ष में विधायक दुर्गेश लाल, पूर्व विधायक मालचंद, नुक्कड़ सभा के माध्यम से जगह-जगह जनसंपर्क ताकत लगा रहे है। वहीं विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि सनातन को अपमानित करना कांग्रेस की संस्कृति है। इसलिए सनातन की रक्षक भाजपा के प्रत्याशियों को जीताकर विकास के साथ चलने का स्थानीय जनता से वादा किया।
विधायक ने कहा नगरपालिका पुरोला के विकास के लिए व भाजपा की सरकार होने पर धन की कभी कमी नहीं होने देंगे। वहीं भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी पी,एल हिमानी ने कहा भाजपा की कार्यशैली पारदर्शिता को भी साबित करता है कि भाजपा की प्राथमिकता सिर्फ घोषणाएं करना नहीं है बल्कि उन घोषणाओं को वास्तविकता में बदलना है भाजपा के नेतृत्व में ही नगर पालिकाओं का समग्र विकास सुनिश्चित होगा और आम नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान होगी। हिमानी ने कहा नगरपालिका क्षेत्र के आसपास रमणीक स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करना और हमारे मंदिरों को सुविधा संपन्न सौंदर्य युक्त करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।