By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: नारायण सेवा संस्थान का नारायण लिंब फिटमेंट कैम्प 19 जनवरी को
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

नारायण सेवा संस्थान का नारायण लिंब फिटमेंट कैम्प 19 जनवरी को

Lokesh Badoni
Last updated: January 18, 2025 3:43 pm
Lokesh Badoni Published January 18, 2025
Share
SHARE

यूपी के 468 दिव्यांगों को लगेंगे हाथ-पैर

आगरा। देश-विदेश में दिव्यांगजनों और मानव सेवा के लिए पहचाने जाने वाले उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान द्वारा उत्तरप्रदेश के दिव्यांगों के सेवार्थ रविवार 19 जनवरी को निःशुल्क नारायण लिम्ब एवं कैलीपर्स फिटमेंट शिविर आगरा में आयोजित होगा। यह शिविर त्रिवेणी ग्रीन्स, जेपी होटल के पास, फतेहाबाद रोड पर 19 जनवरी को प्रातः 8:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक चलेगा है। जिसमें पूर्व चयनित दिव्यांगों को नि:शुल्क लाभ मिलेगा।

संस्थान के महागंगोत्री हेड रजत गौड़ ने जानकारी देते हुए कहा संस्थान विभिन्न राज्यों के दिव्यांग बन्धुओं को उनके घर शहर के नजदीक लाभान्वित करने के लिए विगत 40 वर्षों से प्रयासरत हैं। इसी शृंखला में नारायण सेवा ने 17 नवम्बर को निःशुल्क नारायण लिंब मेजरमेंट कैंप का आयोजन यहां किया था। जिसमें 700 से अधिक रोगी आए थे। इनमें से 468 जन ऐसे थे जो सड़क दुर्घटना या किसी हादसे से हाथ-पैर खोकर दिव्यांगता का शिकार हो गए थे। उनका चयन करते हुए संस्थान ने नारायण लिम्ब के लिए कास्टिंग व मेजरमेंट लिया था।
उन्होंने कहा यह पहला मौका है जब आगरा में संस्थान एक साथ 468 से ज्यादा दिव्यांगों को जर्मन टेक्नोलॉजी के नारायण लिम्ब पहनाकर उन्हें नई जिंदगी का उपहार देगा। यह सभी दिव्यांगताभरी जिंदगी के चलते अपने परिवार और परिजनों पर बोझ बन गए थे। संस्थान उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा में ला रहा है। जोकि विकसित भारत की यात्रा में उपयोगी कदम होगा।
वार्ता के दौरान ग्रुप हेड गौड़, आगरा शाखा प्रभारी राजमल शर्मा एवं जन संपर्क सहायक बंसीलाल ने इस शिविर का पोस्टर भी जारी किया।

नारायण सेवा संस्थान भारत ही नहीं अपितु विदेश में साउथ अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, मेरु,तंजानिया,नेपाल में भी शिविर कर चुका है। हर माह करीब 1500 लोगों को आर्टिफिशियल हाथ पैर लगाए जा रहे है।
शिविर के उद्घाटन और भव्यता के लिए सैकड़ो जनों को आमंत्रित किया गया है।

शिविर में आने वाले दिव्यांगों के लिए संस्थान की ओर से निःशुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी। इन दिव्यांगों को नारायण लिम्ब फिटमेंट के बाद चलने की सुव्यस्थित ट्रेनिंग दी जाएगी। इस हेतू संस्थान की 40 सदस्य टीम सेवाओं में तत्पर रहेगी। शिविर में आगरा के 100 से अधिक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर इस शिविर से रूबरू होंगे। संस्थान ने अपील की है कि जो भी सज्जन दिव्यांगों के प्रति करुणा भाव रखता है वे आकर इस शिविर में सहयोगी बने।

नारायण सेवा संस्थान 1985 से नर सेवा-नारायण सेवा की भावना से काम कर रहा है। संस्थापक कैलाश मानव को राष्ट्रपति महोदय ने मानव सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है। संस्थान के अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल दिव्यांगों के लिए मेडिकल, शिक्षा, कौशल विकास और खेल अकादमी के माध्यम से मानसिक,शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत कर लाखों दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में ला चुके है। वर्ष 2023 में अग्रवाल को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संस्थान अब तक 36 हजार से अधिक लोगों नारायण लिम्ब तथा 4 लाख से ज्यादा आपरेशन कर चुका है। संस्थान अब उत्तर प्रदेश के दिव्यांगों को निःशुल्क नारायण लिम्ब प्रदान कर उनकी रुकी जिन्दगी को फिर से शुरू करने के लिए बड़े स्तर पर काम करेगा।

You Might Also Like

गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता

फ्लिपकार्ट ने डिजिटल कॉमर्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंक्लुसिव ग्रोथ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिवर्तन में अपना योगदान बढ़ाया

आर्यम गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 भव्यता से संपन्न

realme Music Fest 2026 में चार दीवारी की हुई एंट्री, धांधा न्योलीवाला के साथ करेंगे परफॉर्म

इम्पैक्ट मिंट्स ने रणवीर सिंह को भारत में अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?