By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: भारत में स्मॉल बिज़नेस रिवॉल्यूशन : उद्यमियों को सस्टेनेबल वेंचर्स का निर्माण करने में सशक्त बनाएगी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

भारत में स्मॉल बिज़नेस रिवॉल्यूशन : उद्यमियों को सस्टेनेबल वेंचर्स का निर्माण करने में सशक्त बनाएगी

Lokesh Badoni
Last updated: January 17, 2025 2:25 pm
Lokesh Badoni Published January 17, 2025
Share
SHARE

बिग कंट्री, लिटिल बिज़नेस : ए बिगनर्स गाईड गाईड टू बिल्डिंग योर ओन माईक्रो-एंटरप्राईज़ (अपना खुद का माईक्रो-एंटरप्राईज़ बनाने के लिए बिगनर्स गाईड)

लेखकः संतोष चौबे, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, पल्लवी राव चतुर्वेदी

नई दिल्ली। भारत लंबे समय से उद्यमी भावना वाला देश रहा है। यहाँ की आर्थिक वृद्धि की नींव यहाँ के छोटे व्यवसाय हैं। परिवारों द्वारा चलाए जा रहे उद्यमों से लेकर स्थानीय स्टार्टअप्स तक, छोटे व्यवसायों ने हमेशा देश के आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विश्व की अर्थव्यवस्था का झुकाव भी छोटे उद्यमियों को ज्यादा सहयोग प्रदान करने की ओर हो रहा है, ऐसे में भारत महामारी समाप्त होने के बाद के परिदृश्य में उभरते हुए उद्यमियों के लिए एक अनुकूल देश के रूप में उभरा है। नई पुस्तक, बिग कंट्री, लिटिल बिज़नेस में पुरस्कार विजेता एजुकेशनिस्ट एवं सामाजिक उद्यमी, संतोष चौबे और अग्रणी बिज़नेस लीडर्स एवं एजुकेशन स्ट्रेट्जिस्ट, डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी और डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी ने भारत में सफल माईक्रो एंटरप्राईज़ शुरू करने और उसका विकास करने के लिए एक विस्तृत मार्गदर्शिका प्रदान की है।

यह किताब उभरते हुए भारतीय उद्यमियों के लिए एक अति आवश्यक मार्गदर्शिका बन गई है, जो सामान्य बाधाओं को पार करते हुए अपने व्यवसाय को जमीन से आसमान की ऊँचाईयों तक ले जाना चाहते हैं। चाहे बिज़नेस की दुनिया में पहला कदम उठाना हो, या फिर माईक्रो-एंटरप्राईज़ का विकास करना हो, बिग कंट्री, लिटिल बिज़नेस में उद्यमी के रूप में 40 सालों के अनुभव का निचोड़ दिया गया है, जिसकी शुरुआत भोपाल गैस त्रासदी के महत्वपूर्ण समय से हुई थी। इस किताब में लेखकों ने वास्तविक दुनिया के उदाहरण, व्यवहारिक परामर्श, और सफलता का रोडमैप देते हुए हजारों माईक्रो-उद्यमियों के साथ काम करने की अपनी विशेषज्ञता साझा की है।

किताब की मुख्य विशेषताएंः

नेटवर्किंग टूलकिट्सः अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक संपर्कों के निर्माण के लिए व्यवहारिक रणनीतियाँ।

फंडिंग का परामर्शः अपने वेंचर के लिए फंड कैसे प्राप्त किया जाए, इस बारे में चरणबद्ध मार्गदर्शिका, जिसमें पारंपरिक और वैकल्पिक फंडिंग के विकल्पों के बारे में बताया गया है।

100 से ज्यादा बिज़नेस आईडियाज़ः प्रेरणा देने के लिए अनेकों बिज़नेस कॉन्सेप्ट, जिनमें टेक्नोलॉजी से लेकर सेवाएं एवं अन्य उद्योग शामिल हैं।

हाउ-टू गाईडः अपने व्यवसाय का लॉन्च करने और दीर्घकालिक सफलता के लिए इसका विकास करने के लिए विस्तृत, कार्रवाई योग्य परामर्श।

यह किताब उन विशेषज्ञों द्वारा लिखी गई है, जिन्होंने अनेकों माईक्रो-उद्यमों के लॉन्च में मदद की है। बिग कंट्री, लिटिल बिज़नेस में भारत के उद्यमिता के परिवेश के बारे में लेखकों की गहरी समझ का निचोड़ प्रस्तुत किया गया है। यह किताब छोटे व्यवसाय के गतिशील परिवेश में न केवल जीवित रहने, बल्कि आगे की ओर विकास करते रहने के लिए भी एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शिका प्रदान करती है, जो खासकर इस समय काफी उपयोगी है, जब उद्यमिता की मानसिकता का महत्व सबसे ज्यादा बढ़ चुका है।

लेखकों के बारे में

श्री संतोष चौबेः वो अवार्ड-विनिंग एजुकेशनिस्ट और सामाजिक उद्यमी हैं, जिनका उद्देश्य शिक्षा एवं मेंटरशिप द्वारा उभरते हुए बिज़नेस मालिकों को सशक्त बनाना है। डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदीः वो एक सम्मानित बिज़नेस कंसल्टैंट और थॉट लीडर हैं, जो अपने वेंचर शुरू करने और उनका विस्तार करने की चुनौतियों को पार करने में अनेकों छोटे उद्यमियों की मदद कर चुके हैं। डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदीः वो एक बिज़नेस एक्सपर्ट हैं, जिन्हें माईक्रो उद्यमियों को परामर्श देने का काफी लंबे समय का अनुभव है। डॉ. राव – चतुर्वेदी के काम सस्टेनेबल व्यवसायिक गतिविधियों और सामुदायिक विकास पर केंद्रित हैं। यदि आप अपने खुद के बॉस बनना और एक स्थायी व्यवसाय स्थापित करना चाहते हैं, तो इसकी शुरुआत करने के लिए बिग कंट्री, लिटिल बिज़नेस सबसे अच्छी मार्गदर्शिका है। इसकी मदद से आप अपनी उद्यमिता की कल्पना को वास्तविक व्यवसाय में बदल सकते हैं और ऐसे विशेषज्ञों का सहयोग प्राप्त कर सकते हैं, जो छोटे व्यवसायों की सफलता के हर सूक्ष्म पहलू को अच्छी तरह से जानते हैं।

You Might Also Like

realme ने realme DigiShield India Program के तहत एक अधिक साइबर-सुरक्षित भारत बनाने के लिए IIIT-दिल्ली के साथ MoU साइन किया

फोनपे की ऐतिहासिक उपलब्धि: भारत भर में 50 मिलियन रजिस्टर्ड मर्चेंट्स का आंकड़ा पार

द सिंधिया स्कूल को भारत के टॉप 100 ग्रीन स्कूल्स में मिली जगह

realme ने Flipkart SASA LELE Sale, Amazon Great Summer Sale और realme Anniversary Days Sale के दौरान पावर-पैक्ड डील्स की घोषणा की

कानपुर में मुंह और पेट के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं: डॉक्टरों ने बताए कारण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “मिलेट्स फॉर मॉडर्न किचन्स एंड वेलनेस” ने देहरादून में भोजन, स्वास्थ्य और सजग जीवनशैली को एक मंच पर लाया
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में देशभक्ति की ज्योति प्रज्वलित
  • श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर भारत में किया विस्तार, उत्तराखंड में एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स लॉन्च की
  • तुलाज़ इंस्टीट्यूट में 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑन एंटरप्रेन्योरशिप का आयोजन
  • मदर्स डे पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?