By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के समर्थन में हजारों की संख्या में जनसभा आयोजित
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के समर्थन में हजारों की संख्या में जनसभा आयोजित

Lokesh Badoni
Last updated: January 17, 2025 1:28 pm
Lokesh Badoni Published January 17, 2025
Share
SHARE

देहरादून। शुक्रवार को रायपुर विधानसभा में विधायक उमेश शर्मा कोउ के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के समर्थन में हजारों की संख्या में एक बड़ी जनसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा हजारों की संख्या में आए हुए माता बहनों भाइयों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुझे आज इस सभा को देखते हुए पूर्ण विश्वास हो गया है कि रायपुर की सम्मानित जनता भाजपा के पक्ष में ही अपने मत का प्रयोग करने वाली है हमारी माताएं बहने उपवास होने के बावजूद भी काफी समय से बैठी हुई है यह सब इनका आशीर्वाद है की आने वाले चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल जो कि नौजवान है और कुछ नया करने की ललक है नए विजन के साथ चल रहे हैं इसको सेवा करने का मौका दे। और अधिक से अधिक मतों से सौरभ थपलियाल एवं रायपुर के सभी वार्डों के प्रत्याशियों की जीत दर्ज कराएंगे। मुझे आज इस सभा के माध्यम से यह भी बताते हुए हर्ष हो रहा है कि रायपुर के विधायक उमेश शर्मा भाई भी लगातार विकास कार्य में लगे रहते हैं और आज मैं जिस समर्थन के लिए आपके बीच में आया हूं सौरभ थपलियाल आने वाले समय में नगर निगम का मेयर भी आपकी विधानसभा से आने वाला है यह रायपुर विधानसभा के लिए विकास की गति में तीव्रता लाने के लिए सहायक होगा।

हमने विधानसभा के चुनाव में उत्तराखंड के लोगों से कहा था जब हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम विधानसभा के चुनाव में गए थे तो हमने कहा था प्रदेश के अंदर रहने वाले चाहे कोई किसी वर्ग का होगा किसी पथ का होगा किसी समुदाय का होगा किसी भी जाति का होगा उसके लिए समान नागरिकता कानून लेकर आएंगे और हमारी सरकार उत्तराखंड राज्य में इसको जल्द ही लागू करने वाली है।

कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा सभी सम्मानित जनता का अभिनंदन करते हुए कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमें एक युवा नेतृत्व प्राप्त हुआ है हमारे प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा उत्तराखंड राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है आपकी सरकार की नेतृत्व में कई योजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड की सम्मानित जनता को लाभ प्राप्त हुआ है आने वाले समय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में हमारा प्रदेश देश भर में एक मिसाल के रूप में विकसित होगा।

कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सम्मानित जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लगातार अपने काम के दम पर जनता के बीच में खड़ा हुआ है हमारे विधानसभा में सरकार के द्वारा अनेक कार्य किए गए हैं और आने वाले समय में ट्रिपल इंजन के साथ हर समस्या को प्राथमिकता देते हुए उसका निवारण किया जाएगा हम सब लोगों को आज यह संकल्प लेना है कि आने वाले चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल एवं सभी पार्षद प्रत्याशियों को अधिक से अधिक वोटो से विजई बनाना है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने मुख्यमंत्री एवं विधायक कार्यकर्ताओं को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि पुष्कर सिंह धामी की सरकार में 2022 के चुनाव के दौरान संकल्प पत्र के माध्यम से जनता के बीच में जितने भी वादे किए थे वह हमारी सरकार लगातार पूरा करने में लगी है और इस नगर निगम चुनाव में भी हम अपने संकल्प पत्र के माध्यम से हर समस्या का निवारण करते हुए काम करेंगे मैं आप सबके बीच में एक सेवक के रूप में कार्य करना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि आप सब लोग आशीर्वाद के साथ मुझे सेवा करने का मौका प्रदान करेंगे।

मंच संचालन मंडल अध्यक्ष एवं वार्ड 47 प्रत्याशी संजीव मल्होत्रा के द्वारा किया गया कार्यक्रम में सभी प्रत्याशी प्रशांत डोभाल विमान उनियाल मेहताब अली त्रिलोक बरगली सुमित पुंडीर कविंद्र सेमवाल कपिलधर उपस्थित थे।

कार्यक्रम में दर्जाधारी मंत्री विनोद उनियाल कुलदीप बुटोला कमलेश रमन मानिक निधि शर्मा जोगिंदर पुंडीर श्याम अग्रवाल अक्षत जैन आशीष शर्मा विपिन खंडूरी देवेंद्र बिष्ट तरुण जैन पारस गोयल मोहित शर्मा दयाल बिष्ट संतोष सेमवाल मोहित शर्मा सुनील शर्मा संदीप मुखर्जी आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?