By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना उत्तराखंड के लिए वरदान साबित होगी : मुख्यमंत्री
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडचमोली

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना उत्तराखंड के लिए वरदान साबित होगी : मुख्यमंत्री

Lokesh Badoni
Last updated: January 11, 2025 9:10 am
Lokesh Badoni Published January 11, 2025
Share
SHARE

चमोली । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग, सेवाई में संचालित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों से रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे कार्यों, अवस्थापना सुविधाओं और परियोजना की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परियोजना में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जाना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अब पहाड़ो तक रेल पहुंचने का सपना पूरा हो रहा है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन की सौगात के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने उत्तराखंड के प्रति उनका विशेष प्रेम और विकसित भारत की सोच को दर्शाया है। उन्होंने कहा यह रेल लाइन उत्तराखंड के विकास में मिल का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री ने देवभूमि की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अवस्थापना विकास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड राज्य को अनेक सौगातें दी हैं। जिसमें ऑल वेदर रोड, हवाई कनेक्टिविटी एवं रेल लाइनों के निर्माण से उत्तराखंड में आवागम के साथ सभी प्रकार की सुविधाएं शामिल है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन बनने के बाद उत्तराखंड के चारों धाम रेल कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद प्रदेशवासियों को न केवल यह यातायात सुविधा मिलेगी, बल्कि बद्रीनाथ और केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को भी इसका भरपूर लाभ मिलेगा। यात्रियों को शीतकालीन यात्रा में भी सहुलियत मिलेगी। यह रेल परियोजना वर्तमान के साथ भविष्य को भी सुधारेगी और राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

रेल परियोजना के अधिकारियों ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की लंबाई 125 किलोमीटर है। इसमें 16 टनल और 12 स्टेशन बन रहे है। आगामी 2026 दिसंबर तक इस परियोजना का अधिकांश कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। कर्णप्रयाग का रेल स्टेशन सेवाई में बन रहा है। गौचर के भट्टनगर से सेवाई तक 6.3 किलोमीटर स्केप टनल विगत 25 दिसंबर को ब्रेक थ्रू हो चुकी है, जबकि 6.2 किलोमीटर मेन टनल आगामी मार्च में ब्रेक थ्रू हो जाएगी। मेन टनल पर अब मात्र 695 मीटर का काम शेष है जिस पर दोनों ओर से काम चल रहा है। रेल परियोजना के अधिकारियों ने बताया कि सेवाई में परियोजना के तहत एक रोड ब्रिज और एक रेल ब्रिज का कार्य भी प्रगति पर है।

इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, उसके थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू, जिलाधिकारी संदीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, रेल विकास निगम के एजीएम अजय कुमार, डीजीएम भूपेंद्र सिंह, उप प्रबंधक लोकेश सिंह व कुनाल कुमार आदि मौजूद थे।

You Might Also Like

रंवाई घाटी के रामा सिराई रौन, गुन्दियाट गांव , रेवड़ी, रामा, आदि गांवों में होली का पर्व पूरे उत्साह, उल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ धूमधाम से मनाई होली।

होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देगा

होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव 

ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो :बॉबी 

हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • टेक्सेला और जीआरडी ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सरदार राजा सिंह ओबराय का निधन
  • रंवाई घाटी के रामा सिराई रौन, गुन्दियाट गांव , रेवड़ी, रामा, आदि गांवों में होली का पर्व पूरे उत्साह, उल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ धूमधाम से मनाई होली।
  • होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देगा
  • होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव 
  • ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो :बॉबी 

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?