नगर पंचायत नौगांव में वार्ड नंबर 6 से भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी संगीत नोटियाल ने अपने समर्थको के साथ जनसम्पर्क किया ,गौरतलब है की भाजपा के पिछले कार्यकाल को देखते हुए जनता उन्हें पूर्ण समर्थन दे रही है , समर्थको के साथ जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने लोगो की समस्या सुनी व् उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया ,इस दौरान पार्षद प्रत्याशी संगीत नोटियाल ने कहा पिछले कार्यकाल में हमने हर संभव कोशिश की है की वार्ड की हर परेशानिया वे दूर कर सके । संगीता ने कहा जन समस्याओं के निराकरण के लिए आमजन की सहभागिता और सुझाव से वार्ड के विकास का ठोस प्लान बनाने का प्रयास करेंगे । उन्होंने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।