Reading:कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बिहारी लाल शाह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कुड़ा निस्तारण, बाईपास रोड, हर वार्ड में सुलभ शौचालय मुख्य प्राथमिकता
कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बिहारी लाल शाह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कुड़ा निस्तारण, बाईपास रोड, हर वार्ड में सुलभ शौचालय मुख्य प्राथमिकता
नगर पालिका पुरोला में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बिहारी लाल शाह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा नगर में रास्ते ,नाली, सड़क, मकान, सुरक्षा कार्य आदि योजनाएं धरातल पर होगी और गरीबों की आवाज सुनी जाएगी विशेष कर शिक्षा स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष काम करूंगा. शाह ने कहा टैक्सी स्टैंड ,बस स्टैंड तथा जगह-जगह कूड़ेदान और कूड़े के निस्तारण करूंगा तथा हर वार्ड में सार्वजनिक स्थानों पर सोलर लाइटों को हर गली ,सड़कों पर लगाने की व्यवस्था करूंगा
कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा नगर पालिका को एक नया रूप देने के लिए तथा पार्कों प्रतीक वार्ल्ड में सुलभ शौचालय तथा बाजार को जाम से निजात पाने के लिए बायपास रोड सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरा की निगरानी की व्यवस्था तथा पुरोला में बालक बालिकाओं के लिए लाइब्रेरी पुस्तकालय तथा बैठने योग्य लाइब्रेरी भवन व कमल नदी पर वोट क्लब आदि का निर्माण कार्य करूंगा। कांन्फ्रेंस में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरेन्द्र नेगी,शेर सिंह रावत, श्रीमति रेखा नोटियाल जोशी, सुदामा विजल्वाण, संदीप रावत,किशन सिंह रावत,तारी देवी, सोना देवी, आदि उपस्थित थे।