By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: तीन सड़क हादसों में गई 5 लोगों की जान
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य

तीन सड़क हादसों में गई 5 लोगों की जान

Lokesh Badoni
Last updated: January 3, 2025 11:47 am
Lokesh Badoni Published January 3, 2025
Share
SHARE

देहरादून जनपद व बागेश्वर मे हुए हादसे

देहरादून। उत्तराखंड में बीती देर रात तीन बड़े सड़क हादसे हुए। पहला हादसा बागेश्वर के कपकोट में हुआ। दूसरा हादसा राजधानी देहरादून के समीप चकराता क्षेत्र में हुआ है। तीसरा हादसा देहरादून जिले के ही विकासनगर में हुआ है। इन दुर्घटनाओं में 5 लोगों की जान चली गई है। दो बच्चों समेत 10 लोग घायल भी हुए हैं।
बागेश्वर के कपटकोट में बुधवार देर शाम एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को देर से मिली। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। बागेश्वर के कपकोट इलाके के बदियाकोट में यह हादसा हुआ। एसडीआरएफ की टीम ने इस दुर्घटना स्थल से तीन बॉडी को बरामद किया। चालक सुंदर ऐठानी का शव एक दिन बाद शुक्रवार को बरामद हो गया है।
जानकारी के अनुसार सायं 5ः30 बजे एक ऑल्टो कार बदियाकोट से सोराग की तरफ आ रही थी। कार में 04 लोग (02 पुरुष, 02 महिला) सवार थे। ग्राम तीख के समीप पिंडर नदी में खाई की तरफ गड्ढे की ओर अनियन्त्रित हो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिला पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से हादसे में मृत 03 लोगों के शवों को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद से चालक लापता था। चालक की एसडीआरएफ टीम ने सर्चिंग की जा रही थी। उसका शव शुक्रवार को बरामद हुआ।
बागेश्वर में हादसे के मृतकों में सुन्दर सिंह ऐठानी (चालक), मुन्ना शाही, पूनम पांडे शामिल हैं, नीलम रावत (लापता) है। दूसरा हादसा देहरादून जिले के विकासनगर में हुआ है। यहां पिकअप और कार की टक्कर हो गई। पिकअप सहारनपुर से विकासनगर की ओर आ रही थी। कार विकासनगर से हरबर्टपुर की ओर जा रही थी। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंशीपुर के पास तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा में आकर पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। पिकअप के चालक सहित तीन पिकअप सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीसरी दुर्घटना जनपद देहरादून के चकराता क्षेत्र में एक ऑल्टो वाहन के खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई है। सूचना के बाद एसडीआरएफ टीम एडिशनल उप निरीक्षक मनीष चौहान के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर लगभग 100 मीटर नीचे खाई में उतरकर ऑल्टो वाहन तक टीम ने पहुंच बनाई। ऑल्टो में 07 लोग सवार थे। सभी को स्ट्रेचर की मदद से घायल अवस्था में खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर उचित उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग हरियाणा के यमुनानगर से नया साल का जश्न मनाने के लिए यहां पहुंचे थे।
चकराता हादसे में घायलों में कशिश (4 माह), अवव्या (4 माह), स्मरण (15 वर्ष), रजत (29 वर्ष), ईशा (23 वर्ष), अमित (35 वर्ष) व दिव्या (26 वर्ष) शामिल हैं।
अमेजन डॉट इन के होम शॉपिंग स्प्री पर मिलेंगे शानदार ऑफर्स
देहरादून, वीर अर्जुन संवाददाता। अमेज़न.इन के होम शॉपिंग स्प्री के साथ नए साल का जश्घ्न धूमधाम से मनाएं, जिसमें ग्राहकों को वाटर हीटर्स, किचन एप्घ्लाएंसेस, फर्नीचर और अन्घ्य कई उत्घ्पादों के विस्घ्तृत चयन पर आकर्षक ऑफर्स और कैशबैक मिलेगा। ग्राहक 3 जनवरी से लेकर 7 जनवरी, 2025 तक ओरिएंट, हैवेल्घ्स, बॉश, लाइफलॉन्घ्ग और अन्घ्य ऐसे कई शीर्ष ब्रांड्स के सबसे ज्घ्यादा बिकने वाले उत्घ्पादों पर आकर्षक डील्घ्स का लाभ उठा सकते हैं। इस नए साल में शानदार डील्घ्स का लाभ उठाएं और अपने पसंदीदा घरेलू सामान की खरीदारी करें।  उपभोक्घ्ता एचडीएफसी, आईडीएफसी और फेडरल बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्घ्टैंट डिस्घ्काउंट का लाभ उठा सकते हैं, साथ ही स्घ्पेशल कूपन के साथ अतिरिक्घ्त कैशबैक भी पा सकते हैं।

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?