By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: मुम्बई में नाबार्ड चेयरमैन से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

मुम्बई में नाबार्ड चेयरमैन से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

Lokesh Badoni
Last updated: January 1, 2025 7:17 am
Lokesh Badoni Published January 1, 2025
Share
SHARE
  • उत्तराखंड में नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित विभिन्न योजनाओं पर की चर्चा
  • राज्य को सस्ते दरों पर और ऋण आवंटित करने का किया आग्रह

मुम्बई/देहरादून। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने महाराष्ट्र प्रवास के दौरान मुम्बई में नाबार्ड के चेयरमैन श्री शाजी के वी से मुलाकात की। नाबार्ड के प्रधान कार्यालय में हुई इस मुलाकात में डॉ. रावत ने नाबार्ड चीफ से राज्य से संबंधित विषयों पर चर्चा की और उनसे सस्ते दरों पर राज्य को विभिन्न मदों में और ऋण आवंटित करने का आग्रह किया। जिसे नाबार्ड चीफ ने सहर्ष स्वीकार किया। इस दौरान डॉ. रावत ने नाबार्ड प्रमुख को नववर्ष की भी शुभकामनाएं दी और उन्हें राज्य के भ्रमण पर आने का न्योता दिया।
सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र प्रवास के दौरान आज मुम्बई में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के मुख्यालय का दौरा किया। जहां उन्होंने नाबार्ड के चेयरमैन श्री शाजी के वी से मुलाकात कर राज्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। वार्ता के दौरान डॉ. रावत ने सहकारिता विभाग में नाबार्ड के सहयोग से संचालित योजनाओं से अवगत कराया और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. रावत ने राज्य के समग्र विकास में नाबार्ड के महत्वपूर्ण सहयोग की सराहना करते हुये नाबार्ड प्रमुख से राज्य सरकार को आरआईडीएफ (ग्रामीण बुनियादी ढांचा विकास निधि) तथा सहकारी बैंकों को एसटीएसएओ (अल्पावधि मौसमी कृषि संचालन) का आवंटन सस्ते दरों पर बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नाबार्ड द्वारा राज्य को आरआईडीएफ में रूपये 750 करोड़ तथा एसटी एसएओ में रूपये 350 करोड़ आवंटित किया गया है। जिसे उन्होंने क्रमशः रूपये 900 करोड़ तथा रूपये 500 तक बढ़ाने का प्रस्ताव नाबार्ड प्रमुख के सम्मुख रखा। जिस पर नाबार्ड अध्यक्ष ने राज्य को पूर्ण सहयोग देने का सकारात्मक आश्वासन दिया। डॉ. रावत ने बताया कि नाबार्ड के वित्तीय सहायोग से राज्य के समग्र विकास पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। जिसमें बुनियादी ढ़ांचा, कृषि, बागवानी, सहकारिता व अन्य सम्बद्ध क्षेत्र शामिल हैं। इस दौरान डॉ. रावत ने नाबार्ड प्रमुख से भारत सरकार की ओर से चलाये जा रहे ‘सहकार से समृद्धि’ योजना पर भी विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक जी.एस. रावत एवं अजय कुमार सूद भी मौजूद थे।

You Might Also Like

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के 52 संस्थानों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों के साथ उत्तराखण्ड की पांच जनजातियों ने दी प्रस्तुतियां, हजारों लोगों ने लिया सांस्कृतिक महोत्सव का आनंद

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में “लाइफ स्किल्स” पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम, 60 से अधिक शिक्षकों ने जाना लाइफ स्किल्स का महत्व

देश-विदेश में उत्तराखंड के प्रवासी युवाओं को जोड़ने में जुटी अर्षिता उनियाल

जनपद स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण कर विधायक ने किया समापन। 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के 52 संस्थानों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
  • realme ने Flipkart Big Billion Days 2026 से पहले पेश किए खास फेस्टिव ऑफर्स
  • 12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों के साथ उत्तराखण्ड की पांच जनजातियों ने दी प्रस्तुतियां, हजारों लोगों ने लिया सांस्कृतिक महोत्सव का आनंद
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में “लाइफ स्किल्स” पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम, 60 से अधिक शिक्षकों ने जाना लाइफ स्किल्स का महत्व
  • देश-विदेश में उत्तराखंड के प्रवासी युवाओं को जोड़ने में जुटी अर्षिता उनियाल

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?