By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट ने आज अपने हजारों समर्थकों के साथ बाडाहाट नगर पालिका से भरा नामांकन पत्र
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडराजनीति

भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट ने आज अपने हजारों समर्थकों के साथ बाडाहाट नगर पालिका से भरा नामांकन पत्र

Lokesh Badoni
Last updated: December 30, 2024 8:36 am
Lokesh Badoni Published December 30, 2024
Share
SHARE

भाजपा से प्रत्याशी किशोर भट्ट ने आज अपने हजारों समर्थकों के साथ बाडाहाट नगर पालिका से अपना नामांकन पत्र भरा ,इस अवसर पर 11 वार्ड के भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने भी अपना नामांकन पत्र भरा।

उत्तरकाशी।

आज विश्व परिषद गंगोत्री धाम के द्वार पर स्थित बाडाहाट नगर पालिका के भाजपा समर्थित प्रत्याशी किशोर भट्ट एवं भाजपा समर्थित ग्यारह वार्डो के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर में अपना नामांकन दाखिल किया ।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग व पार्टी कार्यकर्ता होटल गौतम पार्क जोशियाडा में एकत्रित हुए तत्पश्चात ढोल नगाड़ों के साथ यहां से लोग जोशियाडा बाजार मोटर पुल टनल पेट्रोल पंप भटवाड़ी रोड होते हुए कलेक्ट्रेट में नामांकन करने के पश्चात हनुमान चौक उत्तरकाशी में एक विशाल जनसभा को प्रत्याशी किशोर भट्ट जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण सहित यहां उपस्थित नेताओं ने संबोधित किया।

इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण, पूर्व चार धाम उपाध्यक्ष सूरत राम नौटियाल ,राष्ट्रीय मंत्री अनुसूचित जाति स्वराज विद्वान, स्वर्गीय पूर्व विधायक गोपाल सिंह रावत की धर्मपत्नी शांति गोपाल रावत ,सहित यहां उपस्थित अन्य वक्ताओं ने कहा हम सभी का अधिकृत प्रत्याशी किशोर भट्ट के साथ पूर्ण समर्थन है, हम सभी मिलकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएंगे प्रदेश व जिला नेतृत्व ने एक जमीनी कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है जो हम सबके लिए गर्व की बात है। आज समय आ गया है कि उत्तरकाशी को कैसे अच्छा बनाया जाए कैसे देश के मानचित्र पर इस नगरपालिका परिषद को आगे लाया जा सके, हम सभी को निश्चित तौर पर किशोर के लम्बे राजनैतिक अनुभव का व उनका प्रदेश के मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी के साथ जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्य करने का जो अनुभव है उसका लाभ भी हम सबको मिलेगा।

जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा ने कहा बाडाहाट नगर पालिका परिषद में भाजपा की सरकार बनानी है ,और इस उत्तरकाशी को सुंदर बनाने का संकल्प हम सभी को किशोर के साथ लेना ही होगा। किशोर इस शहर की हर समस्या के निराकरण के लिए सक्षम है, धामी जी के मार्गदर्शन में किशोर के रूप में उत्तरकाशी का चौमुखी विकास होगा। आज विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के नाम से प्रसिद्ध इस नगर पालिका परिषद पर पूरे देश की नजर है, हम सबको मिलकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट ने कहा मैं प्रदेश व जिला नेतृत्व का धन्यवाद व आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझ जैसे अंतिम छोर पर बैठे कार्यकर्ता पर विश्वास किया है।

https://uttarakhandabtak.com/wp-content/uploads/2024/12/VID-20241230-WA0276.mp4

मैंने 21 वर्ष तक भाजपा संगठन के विभिन्न पदों पर रहकर इस शहर की सेवा की है ,मैं अपने को सौभाग्यशाली समझता हूं कि मैं इस पार्टी का कार्यकर्ता हूं पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते मुझे मुख्य सेवक के साथ काम करने का भी अवसर प्राप्त हुआ मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि इस उत्तरकाशी नगर पालिका को सुंदर नगर पालिका बनाने का जो संकल्प मेरा है, मैं उसे इस प्रदेश के मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आगे बढ़ाऊंगा ,और देश के मानचित्र पर इस नगर पालिका का मान सम्मान बढ़ाऊंगा इस शहर का स्वरूप कैसे हो यह हम सब तय करेंगे, मैं आप सभी की जन भावनाओं पर खरा उतारूंगा आप सभी के आशीर्वाद से उत्तरकाशी को सुंदर बनाने का संकल्प है मेरा।

इस अवसर पर उत्तरकाशी निकाय चुनाव प्रभारी अतर सिंह तोमर संयोजक जयवीर सिंह चौहान, महामंत्री नागेंद्र चौहान जिला उपाध्यक्ष हरीश तंगवाल पूर्व प्रमुख चंदन सिंह पवार विजय बहादुर सिंह रावत जगमोहन सिंह रावत सुधा गुप्ता पवन नौटियाल विजय संतरी के0 डी 0भट् ,सभासद प्रत्याशी मनवीर राणा सावित्री मखलोगा, मनोज चौहान ,अनीता राणा ,गुड्डी राणा ,महावीर चौहान ,मनीष पवार ,बिजोरा देवी, अन्नपूर्णा नौटियाल ,अभिषेक पवार, राजेंद्र जोशी , सहित महावीर नेगी सूरत गोसाई रजनीश चौहन नितिन पयाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे

 

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?