By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी से कड़ाके बढ़ी ठंड
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी से कड़ाके बढ़ी ठंड

Lokesh Badoni
Last updated: December 27, 2024 8:45 am
Lokesh Badoni Published December 27, 2024
Share
Lavc57.107.100
SHARE

नए साल पर पर्यटकों का स्नोफॉल से होगा स्वागत
देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज और कल मौसम बदलने का अनुमान लगाया था. मौसम विज्ञान केंद्र दके अनुसार शुक्रवार और शनिवार को बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान लगाया था। मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून आज राज्य के सभी 13 जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया था। साथ ही 2500 मीटर और उससे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना भी जताई गई थी। दोनों अनुमान सही साबित हुए हैं। इसके साथ ही शनिवार 28 दिसंबर को राज्य के 2000 मीटर और उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की है।
प्रदेश में शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी और ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी भी देखने को मिली है। इस तरह उत्तराखंड में नए साल का सेलिब्रेशन मनाने की इच्छा रखने वालों के लिए मौसम भी खुशखबरी लेकर आया है। खास बात यह है कि आने वाले दो दिनों तक मौसम विभाग ने इसी तरह हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। उत्तराखंड में लंबे समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और सुबह से ही आसमान में बादल दिखाई देने लगे। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी तो ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिली है। साल के आखिरी हफ्ते में मौसम में हुए इस बदलाव से न केवल स्थानीय लोगों में खुशी दिखाई दे रही है, बल्कि पर्यटकों के चेहरे भी खिल उठे हैं। खासतौर पर व्यवसायियों के लिए यह मौसम बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। नए साल के शुरू होने से पहले ही तमाम हिल स्टेशंस पर पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। अब बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया था कि 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश में कई जगह पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और ये अनुमान सही साबित हुआ है। मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश में किसानों को भी फायदा होगा क्योंकि काफी समय से बारिश का इंतजार किया जा रहा था और अब मौसम में हुए बदलाव के कारण खेती में भी किसानों को इसका फायदा मिलेगा।

You Might Also Like

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?