By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को “स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान”
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को “स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान”

Lokesh Badoni
Last updated: December 27, 2024 8:15 am
Lokesh Badoni Published December 27, 2024
Share
SHARE
  • राजभवन में श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति ने किया सम्मानित
  • डॉ. रावत ने जताया समिति के पदाधिकारियों का आभार

देहरादून: सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को उनकी साफ-सुथरी राजनीतिक छवि के लिये ‘‘स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान’’ से नवाजा गया है। यह सम्मान श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति द्वारा उन्हें प्रदान किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने अपने संबोधन में समिति का आभार व्यक्त किया। राजनीतिक सक्रियता, निरंतर चिंतनशील, दूरदर्शिता, पारदर्शी कार्य और निश्छल जनसेवा भाव को देखते हुये समिति द्वारा इस सम्मान के लिये डॉ. रावत का चयन किया गया।

प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी जी की 96वीं जयंती के अवसर आज राजभवन में श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) श्री गुरमीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुये। इस विशेष कार्यक्रम में श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपना अमूल्य योगदान देने वाले महानुभावों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा प्रदेश के युवा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को उनकी साफ-सुथरी राजनीतिक छवि के लिये उन्हें ‘‘स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान’’ से सम्मानित किया गया। जिसे उन्होंने राज्यपाल के हाथों ग्रहण किया। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुये डॉ. रावत ने कहा कि “श्री नित्यानंद स्वामी जी के आदर्श और समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। यह सम्मान मुझे समाज और प्रदेश की भलाई के लिए और अधिक निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।“ उन्होंने कहा कि नित्यानंद स्वामी छात्र राजनीति से उभरे हुये राजनेता थे। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा। वह प्रदेश के ऐसे राजनेता थे जो जनहितैषी और उदार छवि के थे, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के कारण उनका सम्मान पक्ष और विपक्ष के सभी लोग किया करते थे। डॉ. रावत ने कहा कि हमें स्वामी जी के पद चिन्हों पर चल कर राजनीतिक सुचिता के साथ जनसेवा करना चाहिये, यहीं उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डॉ. रावत ने इस सम्मान के लिए श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति का आभार व्यक्त करते हुए, इस सम्मान को समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति के पदाधिकारी अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के 52 संस्थानों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों के साथ उत्तराखण्ड की पांच जनजातियों ने दी प्रस्तुतियां, हजारों लोगों ने लिया सांस्कृतिक महोत्सव का आनंद

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में “लाइफ स्किल्स” पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम, 60 से अधिक शिक्षकों ने जाना लाइफ स्किल्स का महत्व

देश-विदेश में उत्तराखंड के प्रवासी युवाओं को जोड़ने में जुटी अर्षिता उनियाल

जनपद स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण कर विधायक ने किया समापन। 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के 52 संस्थानों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
  • realme ने Flipkart Big Billion Days 2026 से पहले पेश किए खास फेस्टिव ऑफर्स
  • 12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों के साथ उत्तराखण्ड की पांच जनजातियों ने दी प्रस्तुतियां, हजारों लोगों ने लिया सांस्कृतिक महोत्सव का आनंद
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में “लाइफ स्किल्स” पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम, 60 से अधिक शिक्षकों ने जाना लाइफ स्किल्स का महत्व
  • देश-विदेश में उत्तराखंड के प्रवासी युवाओं को जोड़ने में जुटी अर्षिता उनियाल

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?