By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: निकाय चुनाव को लेकर आरओ एआरओ को दिया गया प्रशिक्षण
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

निकाय चुनाव को लेकर आरओ एआरओ को दिया गया प्रशिक्षण

Lokesh Badoni
Last updated: December 24, 2024 7:06 am
Lokesh Badoni Published December 24, 2024
Share
SHARE

चमोली: नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को निर्वाचन कार्यो एवं दायित्वों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया कि निकाय चुनाव हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। 31 दिसंबर से 01 जनवरी 2025 तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच, 02 जनवरी तक नाम वापसी और 03 जनवरी को प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी को मतदान और 25 जनवरी को मतगणना होगी। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को नाम निर्देशन हेतु नामांकन कार्यालय में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारियों को अपने निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का भी कड़ाई से पालन सुनिश्चित के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रत्याशियों को निर्वाचन चिन्ह आवंटित करते समय आदर्श आचार संहिता की प्रतिलिपि तथा आयोग द्वारा निर्धारित घोषणा पत्र उपलब्ध करा दिए जाए। प्रसंगरत निर्वाचन में प्रत्याशियों के लिए निर्वाचन संबधी व्यय की अधिकतम सीमा निर्धारित है। इसके लिए प्रत्याशियों के व्यय पर भी कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने प्रत्येक प्रत्याशी से निर्धारित प्रारूप में निर्वाचन में हुए व्यय का विवरण रखने तथा निर्वाचन परिणाम घोषित होने के तिथि से तीस दिन के भीतर अनिवार्य रूप से प्राप्त करने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए किसी भी सरकारी गेस्ट हाउस और परिसंपत्तियों का उपयोग नही किया जाएगा।
मास्टर ट्रेनर एपी डिमरी और मनोज तिवारी ने सभी रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने, उनकी जांच, नाम निर्देशन पत्रों की वापसी, चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अर्हता, प्रतीक चिन्ह आवंटन, निर्विरोध निर्वाचन, मतपत्र, डाक मतपत्र सहित पूरी निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान एसडीएम आरके पांडेय, एसडीएम चन्द्र शेखर वशिष्ठ, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, तहसीलदार राकेश देवली, तहसीलदार सुधा डोभाल सहित सभी निकाय क्षेत्रों के नियुक्त रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?