By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: 51 से 60 साल के 50% और 80 साल से अधिक उम्र के 90% पुरुषों को बिनाईन प्रोस्टेटिक हाईपरप्लेसिया है : डॉ. रोचन
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

51 से 60 साल के 50% और 80 साल से अधिक उम्र के 90% पुरुषों को बिनाईन प्रोस्टेटिक हाईपरप्लेसिया है : डॉ. रोचन

Lokesh Badoni
Last updated: December 19, 2024 7:40 am
Lokesh Badoni Published December 19, 2024
Share
SHARE

मुंबई। प्रोस्टेट बढ़ने को बिनाईन प्रोस्टेटिक हाईपरप्लेसिया (बीपीएच) कहते हैं। 51 से 60 साल के 50% और 80 साल से अधिक उम्र के 90% पुरुषों को बीपीएच है। बीपीएच में प्रोस्टेट बढ़ जाती है, जिससे ब्लैडर और यूरेथ्रा पर दबाव पड़ता है, और मूत्र त्याग करने में दिक्कत होती है। इसका इलाज पारंपरिक रूप से बड़ा चीरा लगाकर सर्जरी की मदद से किया जाता था। पर अब प्रोस्टेट आर्टरी एंबोलाईज़ेशन (पीएई) जैसी मिनिमली इन्वेज़िव सर्जरी ने प्रोस्टेट केयर को बहुत आसान बना दिया है। यह सर्जरी बहुत छोटा चीरा लगाकर हो जाती है, इसलिए रिकवरी का टाईम भी कम होता है, और एक सुरक्षित एवं प्रभावशाली इलाज मिलता है।
डॉ. रोचन पंत, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट, डायरेक्टर एवं को-फाउंडर, सी3 मेडिकेयर ने कहा, ‘‘प्रोस्टेट के मरीजों की उम्र ज्यादा हुआ करती है। इस उम्र में पुरुषों को अक्सर अन्य बीमारियाँ भी होती हैं। इसलिए इस इलाज में उनको कितना दर्द होगा, या कौन सी जटिलताएं होंगी, इसे लेकर वो चिंतित हुआ करते हैं। खासकर वो पुरुष ज्यादा फिक्रमंद होते हैं, जिन्हें हृदय की समस्या या कोई अन्य क्रोनिक बीमारी हो। पीएई द्वारा कितनी आसानी से और बिना दर्द के इलाज हो जाता है, यह देखकर मेरे मरीज काफी खुश होते हैं। मैं उनसे यही कहता हूँ कि हम आपकी प्रोस्टेट का इलाज भी कर देंगे और आपको एक भी कपड़ा उतारने की जरूरत नहीं होगी। यूरिनरी कैथरर भी नहीं डालेंगे। यह सुनकर वो बहुत खुश होते हैं। इलाज के बाद वो हमारे पास वापस आते हैं और बताते हैं कि उन्हें कितना स्वस्थ महसूस हो रहा है। उन्हें खुशी होती है कि उन्होंने सर्जरी की बजाय एंबोलाईज़ेशन कराया। वो बताते हैं कि पहले वॉशरूम जाने में उन्हें जो डर लगता था, पीएई कराने के बाद वह पूरी तरह से खत्म हो गया है।’’
प्रोस्टेट को स्वस्थ रखने में फल और सब्जियों के साथ सेहतमंद आहार तथा नियमित व्यायाम करना आवश्यक है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और शुगर को बढ़ने न दें। अगर प्रोस्टेट बढ़ जाए, तो डॉक्टर से मिलकर प्रोस्टेट आर्टरी एंबोलाईज़ेशन जैसी मिनिमली इन्वेज़िव प्रक्रिया के बारे में बात करें। यह जल्दी आराम देने वाला एक सुरक्षित इलाज है, जो जीवन की बेहतर गुणवत्ता प्रदान करता है।

You Might Also Like

गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता

फ्लिपकार्ट ने डिजिटल कॉमर्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंक्लुसिव ग्रोथ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिवर्तन में अपना योगदान बढ़ाया

आर्यम गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 भव्यता से संपन्न

realme Music Fest 2026 में चार दीवारी की हुई एंट्री, धांधा न्योलीवाला के साथ करेंगे परफॉर्म

इम्पैक्ट मिंट्स ने रणवीर सिंह को भारत में अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?