By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ पोखरी में हिमवंत कविचन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग मेला
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादूनस्पोर्ट्स

हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ पोखरी में हिमवंत कविचन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग मेला

Lokesh Badoni
Last updated: December 15, 2024 10:24 am
Lokesh Badoni Published December 15, 2024
Share
SHARE

मेले का शुभारंभ विधायक लखपत बुटोला और गणेश गोदियाल ने किया

गौचर / चमोली। 18वां हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग मेले का शुभारंभ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक लखपत बुटोला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर तथा कविचन्द्र कुंवर बर्त्वाल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर गणेश गोदियाल ने कहा कि विधायक लखपत बुटोला ने सराहनीय कार्य करते हुए पोखरी मेले में चार चांद लगा दिए है। कहा कि विधायक बुटोला पूरे विधान सभा क्षेत्र में कर्मठता से कार्य कर रहे है। जो कि सराहनीय कदम है।

विधायक लखपत बुटोला ने कहा गणेश गोदियाल पहाड़ की आवाज है। जब भी उन्हे मौका मिलेगा वे जनता की सेवा करेगे। उन्होने कहा कि मेले आपसी समागम के धोतक होते है और कलाकारो के माध्यम से अपनी पौराणिक संस्कृति को जीवंत रखने का प्रयास किया जाता है। उन्होने कहा कि पोखरी का मेला यहां की क्षेत्र की जनता, प्रशासन व शिक्षक व शिक्षण संस्थाओ के माध्यम से बिशेष सहयोग से भव्य रूप से आयोजित हो रहा है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि बद्रीनाथ की जनता ने लखपत बुटोला जैसे हीरे को तैयार किया है, उन्होने अपील की है कि इसी तरह इस हीरे को 2027 में भी बरकरार रखना है। अतिथियों के स्वागत में टैगोर इन्टर कालेज विनायकधार -पोखरी और बालिका इंटर पोखरी के छात्राओं ने सरस्वती वन्दना व स्वागतगान की प्रस्तुतियां दी। मेले में पहुंचने पर मेला कमेटी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणेश गोदियाल और विधायक लखपत बुटोला तथा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी का स्थानीय बाध्य यंत्र और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

मेले में सभी विभागों एवं स्थानीय उत्पादकों के स्टाल लगाए गए है, जिससे आमजन विभागों में चल रही योजनाओं का लाभ उठा रहे है। कार्यक्रम में महिला मंगल दल नागधार ने कार्तिक स्वामी की गाथा और सांस्कृतिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी बीना नेगी, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष उषा रावत, रमेश चौधरी, मेला सचिव श्रवण सती, कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी, धीरेंद्र राणा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र नेगी, देवेन्द्र बर्त्वाल, विनोद सजवाण, अजय जोशी, कुन्दन नेगी, अंकित चौधरी, कालिका प्रसाद, सु0 सुरेन्द्र लाल, पूरणसिंह नेगी, विकेन्द्र सिंह, योगेन्द्र बर्त्वाल सहित तमाम लोग मौजूद थे। उद्घाटन समारोह का संचालन उपेन्द्र सती, रेखा पटवाल राणा, अर्जुन नेगी ने संयुक्त रूप से किया ।

You Might Also Like

देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न

देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव

चैत्र नवरात्रि देवी शक्ति उपासना का पर्व व बसन्त ऋतु का आरंभ और हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में अपने बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया

देहरादून के पाँच वर्षीय बालक ने शुरू की अपनी ‘मिनी लाइब्रेरी’ – “द रीडिंग नेस्ट”

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न
  • देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव
  • चैत्र नवरात्रि देवी शक्ति उपासना का पर्व व बसन्त ऋतु का आरंभ और हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
  • टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में अपने बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया
  • देहरादून के पाँच वर्षीय बालक ने शुरू की अपनी ‘मिनी लाइब्रेरी’ – “द रीडिंग नेस्ट”

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?