By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: राष्ट्रीय खेल के शुभंकर, एंथम और लोगो की भव्य लॉन्चिंग 
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

राष्ट्रीय खेल के शुभंकर, एंथम और लोगो की भव्य लॉन्चिंग 

Lokesh Badoni
Last updated: December 15, 2024 10:22 am
Lokesh Badoni Published December 15, 2024
Share
SHARE

स्पोर्ट्स कॉलेज के आइस स्केटिंग ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम

देहरादून। प्रदेश में होने वाले 38 वे राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर, लोगो, एंथम, जर्सी और मशाल की रविवार को एक भव्य समारोह में लांचिंग की गई । आयोजन में कलाकारों ने उत्तराखंड की संस्कृति को संजीव करते हुए शानदार प्रस्तुतियां दी ।

रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के आइस स्केटिंग ऑडिटोरियम “हिमाद्री” में समारोह का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिमोट का बटन दबाकर राष्ट्रीय खेलों का एंथम “संकल्प से शिखर तक” लांच किया । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मोनाल हमारी संस्कृति को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि यह खेल सिर्फ सरकार का आयोजन नहीं है बल्कि इसमें प्रदेश का हर नागरिक भागीदार है, राष्ट्रीय खेल को हम उसी तरह मनाएंगे जिस तरह से हम अपने त्यौहार मनाते हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा की प्रदेश की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में नेशनल गेम्स का आयोजन होना गौरव की बात है । प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा यह बात सच साबित हो रही है । खेल मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के जो प्रतीक रविवार को जारी किए गए हैं वह देश को जोड़ने का काम करेंगे । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण दे रही है, पदक जीतने पर मिलने वाली इनाम राशि दोगुनी की गई है और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की दिशा में भी प्रगति हुई है । इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम और राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम को संयुक्त रूप से रजत जयंती खेल परिसर घोषित करने का आग्रह भी किया । केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि प्रधानमंत्री खेल को हर घर तक पहुंचाना चाहते हैं और उत्तराखंड इस दिशा में बड़ी पहल करने वाला राज्य बन गया है। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने राष्ट्रीय खेलों की भव्य तैयारी पर प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

योग और मलखंब भी कोर गेम्स में शामिल

इस मौके पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने 32 खेलों के अलावा मलखंब और योगासन को भी कोर गेम्स में शामिल करने की घोषणा की । खेलमंत्री रेखा आर्या ने इसके लिए उनका धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि वे बाकी प्रदर्शनी खेलों को भी मेडल गेम्स में बदलने का प्रयास करें तो उत्तराखंड के खिलाड़ी उनके आभारी रहेंगे । खेल मंत्री रेखा आर्या का कहना था कि हम सभी 38 खेलों को मेडल गेम्स बनाना चाहते हैं, इस पर ओलंपिक संघ विचार करें।

केंद्रीय खेल मंत्री ने भेजा वीडियो संदेश

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया ने इस अवसर पर वीडियो संदेश में खेलो की तैयारी को लेकर प्रदेश सरकार की प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि भारत सरकार खेल को जीवन का हिस्सा बनने के लिए काम कर रही है और उत्तराखंड का इसमें सराहनीय योगदान होने जा रहा है।

ओलंपियन ने लांच की मशाल

राष्ट्रीय खेलों की औपचारिक मशाल को ओलंपियन खिलाड़ी हरीश रावत ने लांच किया । समारोह में शुभंकर मोनाल का रूप धारण किए बच्चे के प्रदर्शन को भी दर्शकों ने खूब सराहा।

खेल मंत्री के साथ सेल्फी और फोटो के लिए होड

खेल मंत्री रेखा आर्या दोपहर में जौली ग्रांट एयरपोर्ट केंद्रीय खेल राज्य मंत्री को रिसीव करने पहुंची थी ।वहां से वह समारोह होने से काफी देर पहले ही समारोह स्थल पर पहुंच गई। लेकिन इस खाली समय को उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बिताया। वह समारोह शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों के बीच पहुंच गई और उनसे बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया । खिलाड़ियों में भी खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ सेल्फी लेने और फोटो खींचने की होड़ दिखी।

You Might Also Like

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?