By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: यातायात नियमों के उल्लघंन विशेषकर ड्रंक एण्ड ड्राइव तथा नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन किये जाने पर प्रभावी कार्यवाही के दिये निर्देश
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

यातायात नियमों के उल्लघंन विशेषकर ड्रंक एण्ड ड्राइव तथा नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन किये जाने पर प्रभावी कार्यवाही के दिये निर्देश

Lokesh Badoni
Last updated: December 15, 2024 9:44 am
Lokesh Badoni Published December 15, 2024
Share
SHARE

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर युवाओं के परिजनों से वार्ता करने के सम्बन्ध में दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियानों की करी सराहना, नियमित रूप से कार्यवाही के दिये निर्देश।

देहरादून। रविवार को राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में जनपद देहरादून के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना/शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस महानिरीक्षक महोदय को जनपद में घटित अपराधों तथा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियानों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

गोष्ठी के दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों को अपनी प्रार्थमिकताओं से अवगत कराते हुए निम्न दिशा निर्देश दिये गये।

01: जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर विकासनगर, सहसपुर, डोईवाला, सेलाकुई, रानीपोखरी आदि जगहों पर महिला सुरक्षा की दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने तथा नगर क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाको के उक्त थाना क्षेत्रों में अपराधों विशेषकर महिला अपराधों की दृष्टि से सवेंदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये गये।

02: मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के विजन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 को साकार करने के लिये सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करने तथा उनकी अवैध सम्पत्ति को चिन्हित करते हुए उसके जब्तीकरण के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित ऐजेन्सियों जैसे ईडी से भी अवैध सम्पत्तियों के विवरण को साझा करने के निर्देश दिये गये।

03: लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिये अभिभावकों व छात्र संगठनों का सहयोग लेते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही शार्ट मूवीज तथा स्लोगन के माध्यम से भी सिनेमा हालों, मॉल्स, एफएम रेडियो तथा स्मार्ट सिटी के डिजीटल होर्डिग्ंस की सहायता से लोगों को जागरूक करने के लिये निर्देशित किया गया ।

04: यातायात नियमों के उल्लघंन करने वालों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध दून पुलिस की ओर से चलाये जा रहे अभियान की सराहना करते हुए उक्त अभियान को नियमित रूप से आगे भी इसी प्रकार जारी रखने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सम्बन्धित अभिभावकों के विरूद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।

05: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरूद्ध दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा करते हुए इस अभियान को आगे भी इसी प्रकार जारी रखने तथा अभियान को एक ही समय पर न चलाते हुए रेन्डमली उसके समय में परिवर्तन करने के निर्देश दिये गये। जिससे ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

06: ठण्ड के मौसम के दौरान आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के सक्रिय होने की सम्भावना के दृष्टिगत सभी राजपत्रित अधिकारियों को रात्रि में नियमित रूप से भ्रमणशील रहते हुए गश्त/पिकेट ड्यूटियों को चैक करने तथा सभी क्षेत्राधिकारियों को समय-समय पर अपने सर्किल के थाना क्षेत्रों में रात्रि के समय रूक कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिये गये।

07: जनपद में बाहरी प्रदेशों से आने वाले व्यक्तियों के शत प्रतिशत सत्यापन तथा इण्डस्ट्रीयल एरिया में बाहरी राज्यों से बडे वाहनों ट्रक, कन्टेनर आदी के वाहन चालकों तथा उनके सहायकों के भी आकस्मिक रूप से सत्यापन के निर्देश दिये गये, जिससे आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

अन्त में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा एसएसपी देहरादून के नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों को उनसे सीख लेने तथा बेसिक पुलिसिंग पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण प्रथम/ग्रामीण द्वितीय/यातायात, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा पुलिस कार्यालय व अन्य शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?