By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: भ्रमण से जो भी सीखा, उसे अपने जीवन में लागू करें और अपनी सोच को वैश्विक स्तर पर विस्तारित करें बच्चे: राज्यपाल
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

भ्रमण से जो भी सीखा, उसे अपने जीवन में लागू करें और अपनी सोच को वैश्विक स्तर पर विस्तारित करें बच्चे: राज्यपाल

Lokesh Badoni
Last updated: December 14, 2024 7:20 am
Lokesh Badoni Published December 14, 2024
Share
SHARE

भारत दर्शन-शैक्षिक भ्रमण कर आए छात्र-छात्राओं के दल ने राज्यपाल से की मुलाकात
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में भारत दर्शन-शैक्षिक भ्रमण कर आए छात्र-छात्राओं के दल ने मुलाकात की। छात्र-छात्राओं ने भ्रमण के दौरान हुए अपने अनुभवों को राज्यपाल से साझा किया। 09 दिसंबर को हाईस्कूल परीक्षा-2024 के टॉपर 157 छात्र-छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली के प्रमुख शैक्षिक और तकनीकी संस्थानों के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षिक भ्रमण शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहता बल्कि छात्रों को व्यावहारिक अनुभव और व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण छात्रों को विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं और जीवनशैली से परिचित कराते हैं, जिससे उनकी सोच में उदारता और मानवता के प्रति सहानुभूति जागृत होती है।
राज्यपाल ने कहा कि भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को न केवल उच्च शिक्षा संस्थानों की जानकारी देना है, बल्कि उन्हें अन्य राज्यों की संस्कृति और तकनीकी उपलब्धियों से परिचित कराना है। साथ ही, यह छात्रों को अपने प्रदेश की संस्कृति को साझा करने का अवसर भी प्रदान करता है। राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि आज का युग ज्ञान और कौशल का है, और छात्रों को अपने सपनों को बड़ा रखना चाहिए। उन्होंने छात्रों को बड़े लक्ष्य और बडे़ सपने देखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस भ्रमण से जो भी सीखें, उसे अपने जीवन में लागू करें और अपनी सोच को वैश्विक स्तर पर विस्तारित करें। राज्यपाल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि बच्चों के भ्रमण से प्राप्त अनुभव भी लिए जांए। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे अन्य बच्चे भी बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे।
इस अवसर पर सचिव रविनाथ रामन ने इस शैक्षिक भ्रमण के उद्देश्य और भ्रमण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. एस. बी. जोशी, अपर निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती, संयुक्त निदेशक डॉ. आनंद भारद्वाज सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय
  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?