By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास 7 मकान व 5 दुकानों में देर रात लगी भीषण आग
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंड

लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास 7 मकान व 5 दुकानों में देर रात लगी भीषण आग

Lokesh Badoni
Last updated: December 13, 2024 3:31 pm
Lokesh Badoni Published December 13, 2024
Share
SHARE

उत्तरकाशी । उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के नगर पालिका बड़कोट में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास 7 मकान व 5 दुकानों में देर रात भीषण आग लग गई। जिससे घर और दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि इस आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन आग लगने पर नगर पालिका बड़कोट कस्बे में रातभर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। समय पर फायर सर्विस की गाड़ी नहीं पहुंची तो स्थानीय लोगों ने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि एक के बाद एक 4 गैस सिलेंडर फटने से दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि आगजनी की सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद फायर सर्विस पहुंची। नौगांव व पुरोला से फायर सर्विस के वाहन आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन बड़कोट में मौजूद फायर सर्विस का वाहन खराब पड़ा है। फायर सर्विस के लेटलतीफी से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण आगजनी की घटना के बाद रातभर आपदा से जुड़े अधिकारियों को फोन करते रहे, लेकिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया।
घटना के तुरंत बाद पुलिस, होमगार्ड व आईआरबी के जवान मौके पर पहुंचे। आगजनी की घटना में पांच लोगों को बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई गई। फिलहाल अग्निकांड की घटना में पीड़ित परिवारों ने अन्यत्र शरण ले रखी है। आग लगने वाला मकान राकेश भंडारी, चंद्रपाल, कल्याण सिंह, मंगल सिंह, शैलेन्द्र सिंह आदि का बताया जा रहा है। जिसमें राकेश भंडारी का परिवार रहता था। घटना के समय उन्होंने आग की लपटों से भाग कर जान बचाई। वहीं भवन में तीन दुकानें ड्राईक्लीन, फास्ट फूड व सब्जी की थी, जो जलकर राख हो गई। वहीं पुलिस द्वारा आग लगने की घटना की जांच की जा रही है।

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?