By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: एनसीवीईटी ने भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) को अवार्डिंग बॉडी (ड्यूल) के रूप में दी मान्यता
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

एनसीवीईटी ने भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) को अवार्डिंग बॉडी (ड्यूल) के रूप में दी मान्यता

Lokesh Badoni
Last updated: December 4, 2024 12:26 am
Lokesh Badoni Published December 3, 2024
Share
SHARE

देहरादून। एक ऐतिहासिक घटनाक्रम के रूप में, भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) के नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (एनसीवीईटी) ने आधिकारिक तौर पर भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) को अवार्डिंग बॉडी (ड्यूल) के रूप में मान्यता दी है। अंतरिक्ष क्षेत्र में व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण लैंडस्केप को मजबूत करने के उद्देश्य से इस समझौते पर एमएसडीई के सचिव और एनसीवीईटी के अध्यक्ष अतुल कुमार तिवारी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय विनियामक के रूप में कार्यरत एनसीवीईटी, देश भर में कौशल विकास पहलों के मानकों को निर्धारित करने, विनियमन विकसित करने और उनकी गुणवत्ता और परिणामों में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एनसीवीईटी अवार्डिंग बॉडी और असेसमेंट एजेंसियों की मान्यता और विनियमन के लिए जिम्मेदार है जो उद्योग की मांगों को पूरा करने के लिए अत्यधिक कुशल कार्यबल विकसित करने में सहायक हैं।
भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) के तहत एक ऑटोनॉमस एजेंसी के रूप में कार्य करता है, जो लॉन्च व्हीकल्स और सैटेलाइट के विकास और अंतरिक्ष-आधारित सेवाओं सहित विभिन्न अंतरिक्ष गतिविधियों को बढ़ावा देने और सक्षम बनाने के लिए समर्पित है। एक अवार्डिंग बॉडी के रूप में इन-स्पेस की मान्यता उसके विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों को मानकीकृत और मान्यता देने, उन्हें राष्ट्रीय और ग्लोबल फ्रेमवर्क के साथ संरेखित करने और स्किल इंडिया मिशन जैसी प्रमुख राष्ट्रीय पहलों के साथ अधिक एकीकरण की सुविधा प्रदान करने में मदद करेगी।
यह सहयोग इन-स्पेस को सैटेलाइट मैन्युफैक्चरिंग, कृषि में स्पेस टेक्नोलॉजी, लॉन्च व्हीकल्स के लिए मिशन डिजाइन, ऑर्बिट मैकेनिक्स और स्पेस प्रोपल्शन सिस्टम में एडवांस जैसे क्षेत्रों में अत्याधुनिक प्रशिक्षण प्रदान करने में सक्षम बनाएगा।
कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिव और एनसीवीईटी के अध्यक्ष अतुल कुमार तिवारी ने भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में कुशल कार्यबल की बढ़ती आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि, जैसा कि भारत अपनी स्पेस एक्सप्लोरेशन क्षमताओं का विस्तार करना और उभरती टेक्नोलॉजी को एकीकृत करना जारी रखता है तो एक हाईली स्किल्ड टैलेंट पूल तैयार करना महत्वपूर्ण है। स्पेस वेंचर में प्राइवेट सेक्टर की बढ़ती भागीदारी के साथ, यह सुनिश्चित करना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है कि हमारा वर्कफोर्स अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करे, इनोवेशन को आगे बढ़ाए और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बनाए रखे।

You Might Also Like

गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता

फ्लिपकार्ट ने डिजिटल कॉमर्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंक्लुसिव ग्रोथ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिवर्तन में अपना योगदान बढ़ाया

आर्यम गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 भव्यता से संपन्न

realme Music Fest 2026 में चार दीवारी की हुई एंट्री, धांधा न्योलीवाला के साथ करेंगे परफॉर्म

इम्पैक्ट मिंट्स ने रणवीर सिंह को भारत में अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?