By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बढ़ाने के लिए गिग और एस1 जेड स्कूटर पेश किए
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Blog

ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बढ़ाने के लिए गिग और एस1 जेड स्कूटर पेश किए

Lokesh Badoni
Last updated: November 28, 2024 9:14 am
Lokesh Badoni Published November 28, 2024
Share
SHARE
  • ओला गिग, ओला गिग+, ओला एस1 जेड और ओला एस1 जेड+ लॉन्च किए, जिनके शुरुआती मूल्य क्रमशः ₹39,999, ₹49,999, ₹59,999 और ₹64,999 हैं।
  • ओला एस1 जेड विद्यार्थियों, युवा प्रोफेशनल्स और बुजुर्गों आदि के लिए पेश किया गया है, जो व्यक्तिगत मोबिलिटी बढ़ाएगा।
  • ओला एस1 जेड+ व्यक्तिगत और कमर्शियल उपयोग के लिए पेश किया गया है, यह ई-कॉमर्स/डिलीवरी पार्टनर्स और हल्की से मध्यम व्यावसायिक गतिविधियों वाले छोटे व्यवसायियों के लिए उत्तम है।
  • 9,999 रुपये में एक इन्वर्टर, पॉवरपॉड पेश किया, जो ओला की पोर्टेबल बैटरी द्वारा घरों को बिजली प्रदान करता है।

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी प्योर-प्ले इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने अपने गिग और एस1 जेड स्कूटर लॉन्च किए हैं। ये स्कूटर आम लोगों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रदान करने के लिए पेश किए गए हैं। इन नए स्कूटर्स में ओला गिग, ओला गिग+, ओला एस1 जेड और ओला एस1 जेड+ स्कूटर शामिल हैं, जिनके मूल्य क्रमशः ₹39,999 (एक्स-शोरूम), ₹49,999 (एक्स-शोरूम), ₹59,999 (एक्स-शोरूम) और ₹64,999 (एक्स-शोरूम) से शुरू होते हैं। गिग और एस1 जेड सीरीज़ की बुकिंग आज से सिर्फ़ ₹499 में शुरू हो गई है। ये स्कूटर टिकाऊ, भरोसेमंद, किफ़ायती और फ्लेक्सिबल समाधान प्रदान करते हैं। इनमें रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जो ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों की व्यक्तिगत और कमर्शियल जरूरतें पूरी करेगी।
ये नए स्कूटर और ओला का मौजूदा पोर्टफोलियो ओला इलेक्ट्रिक को विभिन्न श्रेणियों में किफायती पेशकशों द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों का विस्तार करने का लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करेंगे। ये स्कूटर विभिन्न ग्राहकों को जरूरतों को पूरा करते हैं, जिससे सभी को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रदान करने में मदद मिलेगी। ओला गिग और ओला एस1 जेड सीरीज की डिलीवरी क्रमशः अप्रैल 2025 और मई 2025 से शुरू होगी।
इस अवसर पर ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, भाविश अग्रवाल ने कहा, “ओला में हम इलेक्ट्रिक वाहन देश के हर कोने तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। ओला गिग और एस1 जेड का लॉन्च ईवी अपनाने में तेजी लेकर आएगा। ये स्कूटर विभिन्न व्यक्तिगत और व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करेंगे और किफायती, भरोसेमंद एवं सुरक्षित होंगे। इन नए स्कूटर्स में पोर्टेबल बैटरी दी गई है, जो ओला पॉवरपॉड की मदद से इन्वर्टर का काम कर सकती है और घरेलू उपकरणों को बिजली देकर ज्यादा प्रभावी उपयोगिता प्रदान कर सकती है। दे सकती हैं, जिससे हमारी बैटरी का अधिक कुशल उपयोग हो सकता है। ओला गिग, ओला एस1 जेड और अपने मौजूदा ईवी पोर्टफोलियो के साथ हम भारत को #EndICEAge के और ज्यादा करीब पहुँचा रहे हैं।”
ओला गिग
ओला गिग स्कूटर छोटी ट्रिप करने वाले गिग वर्कर्स की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह मज़बूत डिज़ाइन, पर्याप्त रेंज, रिमूवेबल बैटरी, अच्छी पेलोड क्षमता और भरोसेमंद सुरक्षा विशेषताओं के साथ आता है। यह स्कूटर 112 किमी की आईडीसी-प्रमाणित रेंज और 25 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति प्रदान करता है। इसमें एक रिमूवेबल 1.5 kWh बैटरी, एक हब मोटर, और मजबूत ब्रेकिंग के लिए 12” के टायर लगे हैं। ओला गिग 39,999 रुपये की शुरुआती मूल्य में बी2बी खरीद और रेंटल्स के लिए उपलब्ध होगा।
ओला गिग+
ओला गिग+ उन गिग वर्कर्स के लिए बनाया गया है, जो भारी पेलोड के साथ लंबी दूरी तय करते हैं। इसकी अधिकतम गति 45 किमी/घंटा और आईडीसी-प्रमाणित रेंज 81 किमी (157 किमी x 2) है। इसमें 1.5 kWh की रिमूवेबल सिंगल/डुअल बैटरी लगी है। यह स्कूटर 1.5 kW पीक आउटपुट की हब मोटर के साथ आता है। ओला गिग+ गिग वर्कर्स को शहर में तेज गति के साथ तुरंत ऑर्डर पूरा करके ज्यादा कमाई करने में समर्थ बनाता है। इसका शुरुआती मूल्य 49,999 रुपये है। ओला गिग+ बी2बी खरीद और रेंटल्स के लिए उपलब्ध होगा।
ओला एस1 जेड
एस1 जेड शहरी लोगों के व्यक्तिगत उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो स्टाइल और परफॉरमेंस के साथ सुविधा प्रदान करता है। यह एक तेज और संभालने में आसान स्कूटर है, जो शहरों एवं कस्बों की भीड़ भरी सड़कों पर आसानी से चल सकता है। इस स्कूटर में 1.5 kWh की रिमूवेबल डुअल बैटरी लगी है, जिसकी आईडीसी-प्रमाणित रेंज 75 किमी (146 किमी x 2) है। यह 70 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से चल सकता है तथा एक एलसीडी डिस्प्ले और एक फिज़िकल-की के साथ आता है। इसमें 2.9 kW की हब मोटर है, जो इसे 1.8 सेकंड में 0-20 किमी प्रति घंटे और 4.8 सेकंड में 0-40 किमी की रफ्तार तक पहुँचा सकती है। ओला का एस1 जेड युवा प्रोफेशनल्स, विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों को एंट्री-लेवल पेट्रोल स्कूटर का अद्वितीय विकल्प प्रदान करता है। ओला एस1 जेड का मूल्य 59,999 रुपये (प्रारंभिक मूल्य) है।
ओला एस1 जेड+
ओला एस1 जेड+ को मजबूत बॉडी, उच्च पेलोड क्षमता और बहुउपयोगी स्टोरेज विकल्पों के साथ व्यक्तिगत एवं हल्के व्यावसायिक उपयोग के लिए बनाया गया है। ओला एस1 जेड+ शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के लिए अच्छा है। यह स्कूटर मजबूत और टिकाऊ है तथा लंबी रेंज प्रदान करता है। इसलिए यह छोटे व्यवसाय के मालिकों, स्थानीय दुकानदारों तथा हल्की और मध्यम व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अच्छा है।
एस1 जेड+ में रिमूवेबल डुअल बैटरी है, जिनमें के प्रत्येक की क्षमता 1.5 kWh है। यह 75 किमी (146 किमी x 2) की आईडीसी-प्रमाणित रेंज प्रदान करता है तथा अधिकतम गति 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है। इसमें 14 इंच के टायर और एलसीडी डिस्प्ले लगे हैं। यह एक फिजिकल-की के साथ आता है। इसकी 2.9 kW की हब मोटर इसे 1.8 सेकंड में 0-20 किमी प्रति घंटा और 4.7 सेकंड में 0-40 किमी की रफ्तार तक पहुँचा देती है। ओला एस1 जेड+ का मूल्य 64,999 रुपये (प्रारंभिक मूल्य) है।

You Might Also Like

टेक्सेला और जीआरडी ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सरदार राजा सिंह ओबराय का निधन

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून ने देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विकासखंड डुंडा के सुदूरवर्ती गांव सिंगोट में ग्रामीणों द्वारा बनाई गई मत्स्य उत्पादन इकाई का स्थलीय किया निरीक्षण। 

विकासखंड नौगांव, के अंतर्गत गढ़ अंबेडकर हल्का वाहन मार्ग को मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य (लंबाई 5.025 किमी, लागत ₹468.59 लाख) के पूर्ण होने पर क्षेत्र वासियों ने लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में पुरोला विधायक दुर्गेश लाल को किया सम्मानित

राज्यमंत्री विरेन्द्र दत्त सेमवाल: पहाड़ों की संजीवनी से राजनीति और उद्योग की बुलंदी तक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओलंपस हाई में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित
  • रियलमी ने उत्तर प्रदेश में साइबर सुरक्षा साक्षरता बढ़ाने के लिए IIT कानपुर के C3iHub के साथ साझेदारी की
  • मोरी ब्लाक के फिताडी गांव में अग्ग्निनकांड: प्रभावितों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी व विधायक दुर्गेश लाल
  • ब्लाक मुख्यालय चकराता में जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष युवा राज्यमंत्री गीताराम गौड़ ने चार साल बेमिसाल की उपलब्धियां गिनाईं।
  • नन्हे मुन्ने बच्चों के डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चेहरे खिले

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?