By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: करणवीर बोहरा ने ‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव’ में भयंकर अंधकासुर के रूप में कलर्स पर वापसी की
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

करणवीर बोहरा ने ‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव’ में भयंकर अंधकासुर के रूप में कलर्स पर वापसी की

Lokesh Badoni
Last updated: November 26, 2024 6:16 am
Lokesh Badoni Published November 26, 2024
Share
SHARE

मुंबई। कलर्स के ‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव’ ने माइथॉलजी, ड्रामा और अद्भुत किरदारों के मंत्रमुग्ध करने वाले ब्लेंड से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। अपनी मनोरंजक कहानी और बेहतरीन विज़ुअल कलात्मकता के लिए तारीफें पाने वाला, यह शो दर्शकों को निरंतर रोमांचित करते हुए अच्छाई और बुराई, पाप और पुण्य, भक्ति और चुनौती के बीच की शाश्वत लड़ाई को एक्सप्लोर करता है। अपनी मनोरंजक कहानी के साथ, यह महागाथा अब एक बड़ा ट्विस्ट लेने के लिए तैयार है क्योंकि करणवीर बोहरा खतरनाक अंधकासुर की भूमिका में कदम रख रहे हैं – एक राक्षस जिसने खुद भगवान शिव को चुनौती देने का साहस किया था।

स्क्रीन पर अपनी आकर्षक उपस्थिति और खलनायक भूमिकाओं के प्रति दिलचस्पी के लिए प्रसिद्ध, करणवीर बोहरा इस अद्भुत किरदार के साथ कलर्स में अपनी दमदार वापसी कर रहे हैं। अंधकासुर के रूप में, बोहरा ऐसे असुर के क्रोध का प्रतीक बने हैं जिसने अपनी उग्र चुनौती से विध्वंस के देवता के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया था। वह एक विनाशकारी शक्ति से शापित है, जिस कारण से धरती पर गिरने वाली उसके खून की हर बूंद अनगिनत अंधकासुरों को जन्म देती है, जो उसे निरंतर प्रतिशोध की शक्ति बनाती है। अंधकासुर का एकमात्र लक्ष्य भगवान शिव को हराना है, जिन पर वह असुरों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाता है। अपने गुस्से के कारण वह नए शक्ति संतुलन को स्थापित करने की कसम खाता है, और अराजकता के अग्रदूत में बदल जाता है, और इस तरह से एक कॉस्मिक स्तर के महायुद्ध का मंच तैयार होता है।

शिव शक्ति -तप त्याग तांडव में अंधकासुर की भूमिका निभाने वाले करणवीर बोहरा ने कहा, “मेरे एक्टिंग के सफर में यह एक दिलचस्प नया कदम है, जिसके दो मुख्य कारण हैं – भगवान शिव के बेटे की भूमिका और एक अंधे खलनायक का किरदार निभाना, और ये दोनों ही काफी जिम्मेदारीपूर्ण और उत्साह से भरी बात है। कलर्स के साथ काम करके अपने घर में होने जैसा महसूस होता है, और मुझे यकीन है कि यह सहयोग निश्चित रूप से फ़ायदेमंद अनुभव होगा। मैं दर्शकों को यह दिखाने के लिए उत्सुक हूँ कि अंधकासुर का सफर स्क्रीन पर कैसे सामने आता है। अंधकासुर बस कोई आम खलनायक नहीं है, वह ऐसी ताकत है जिससे निपटना आसान नहीं है, वह क्रोध, संकल्प और अटल लक्ष्य से पूरी तरह से प्रेरित है। इस भूमिका के लिए ज़रूरी था कि मैं प्रबल भावनाओं को प्रदर्शित करूं और इस किरदार की जटिलताओं को पेश करूं। मेरे फैंस को हमेशा से ऐसी भूमिकाएं पसन्द आई है जिनमें मैंने अपनी सीमाओं को पार किया है, और अंधकासुर से मुझे अंधकार की ज़्यादा गहरे पहलुओं को समझने का मौका मिला है। हमने इस किरदार के लिए काफी आकर्षक लुक बनाया है, और मैं इसे जीवंत बनाने के लिए उत्सुक हूँ।

देखिए ‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव’ हर सोमवार से रविवार रात 8:00 बजे केवल कलर्स पर!

You Might Also Like

realme ने इमर्सिव बस एक्टिवेशन के जरिए दिल्ली, चंडीगढ़, जालंधर, जयपुर और नोएडा के कैंपसों तक पहुंचाया Harry Potter का जादू

realme, 21 सितंबर को realme 16 Pro Harry Potter Edition के साथ लॉन्च करेगा realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition

realme ने आगामी realme 16 Pro Harry Potter Edition के Hogwarts Inspired Design से पर्दा उठाया

वन राईड 2026: स्नो लेपर्ड के लिए राईड करने का अंतिम मौका

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज और स्माइल फाउंडेशन ने ट्रक चालकों के लिए आसानी से फिजियोथेरेपी सेवा मिलने की जरूरत पर दिया जोर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एनआईवीएच छात्रावास में दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ जला ‘आशीर्वाद का दीया’
  • realme ने इमर्सिव बस एक्टिवेशन के जरिए दिल्ली, चंडीगढ़, जालंधर, जयपुर और नोएडा के कैंपसों तक पहुंचाया Harry Potter का जादू
  • realme, 21 सितंबर को realme 16 Pro Harry Potter Edition के साथ लॉन्च करेगा realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition
  • तुलाज़ यूनिवर्सिटी में एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन
  • सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र में प्रांत सेवा प्रमुख ने बच्चों से किया संवाद, महापुरुषो के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में दी जानकारी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?