By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: नगरपालिका नगर पंचायतों के चुनाव को लेकर संभावित अध्यक्ष एवं सभासद प्रत्याशियों पर संगठन स्तर पर विचार विमर्श ।
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Blog

नगरपालिका नगर पंचायतों के चुनाव को लेकर संभावित अध्यक्ष एवं सभासद प्रत्याशियों पर संगठन स्तर पर विचार विमर्श ।

Lokesh Badoni
Last updated: November 25, 2024 9:51 am
Lokesh Badoni Published November 25, 2024
Share
SHARE

 

 

उतरकाशी 25 नवंबर 2024

भाजपा में आज नगरपालिका नगर पंचायतों के संभावित अध्यक्ष एवं सभासद प्रत्याशियों पर संगठन स्तर पर विचार विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा,जिला प्रभारी नीरू देवी गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान एवं संबंधित मण्डल अध्यक्ष की टीम ने कार्यकर्ताओं की दावेदारी जानी और अलग अलग चर्चा की गई। अगले चरण में पर्यवेक्षकों एवं जमीनी सर्वे के आधार पर उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जायेगा। जिला अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र सिंह राणा ने कहा, सभी निकायों को एकतरफा जीतने की दृष्टि से हम तैयारियों को अंजाम दे रहे हैं।

पार्टी कार्यालय ज्ञानसु उतरकाशी में जिला अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी श्रीमती नीरू देवी विधायक गंगोत्री श्री सुरेश चौहान ने मण्डल इकाईयों से निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें पार्टी के सभी सांगठनिक मंडलों के अध्यक्ष, समेत संबंधित निकाय के पार्टी विधायकों एवं मण्डल अध्यक्ष ने जिलेवार प्रतिभाग किया। जिसमें नेतृत्व ने उनसे अपने अपने विधानसभा, मण्डल एवं निकाय के अंतर्गत आने वाली नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों को लेकर चुनाव तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही सभी सामाजिक, क्षेत्र एवं वर्गों को देखते हुए सक्रिय इच्छुक प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई।

https://uttarakhandabtak.com/wp-content/uploads/2024/11/VID-20241125-WA0247.mp4

इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र सिंह राणा ने मीडिया से बातचीत में कहा, पार्टी सभी निकायों की जीतने की दृष्टि से अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। आज हमने मण्डलवार एवं निकायवार स्थानीय राजनैतिक और सामाजिक समीकरणों पर फीड बैक लिया और चुनाव की दृष्टि से बेहतर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की। अब आगे निकाय चुनाव की घोषणा के साथ, सभी जगह पार्टी पर्यवेक्षक भेजे जाएंगे जो स्थानीय कार्यकर्ताओं, जनता और इच्छुक प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार करेंगे। वहीं पार्टी प्रत्याशियों के चयन में सहायता हेतु जमीनी सर्वे भी कराएगी। तीनों तरीके के समन्वय से सामने आए नामों का पैनल तैयार किया जायेगा। जिसे प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड के माध्यम से केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा, जिनके द्वारा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि विगत निकाय चुनावों में कुछ सीटों पर जो कर कसर रह गई थी, भाजपा इस बार सौ फीसदी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर जिला प्रभारी नीरू देवी ने कहा हम हमेशा हर चुनाव के लिए तैयार रहते हैं, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा की नगर पालिका परिषद नगर पंचायतों में भी जनता का आशी्वाद मोदी और धामी जी के विकास कार्यों पर हमें मिलने वाला है हमारे कार्यकर्ता एकजुटता से निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत प्राप्त करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री राम सुंदर नौटियाल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सूधा गुप्ता बड़कोट से अतोल सिंह रावत पूर्व अध्यक्ष भाजपा अमीर चंद शाह पूर्व ‌नगर पंचायत अध्यक्ष नौगांव शशि मोहन सिंह राणा वरिष्ठ भाजपा नेता जयवीर सिंह चौहान जिला महामंत्री नागेंद्र सिंह चौहान पवन नौटियाल राजेन्द्र सिंह गंगाडी उपेन्द्र सिंह असवाल , लोकेश उनियाल, बृजमोहन चौहान प्रवीण रावत, विनोद रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

 

You Might Also Like

टेक्सेला और जीआरडी ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सरदार राजा सिंह ओबराय का निधन

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून ने देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विकासखंड डुंडा के सुदूरवर्ती गांव सिंगोट में ग्रामीणों द्वारा बनाई गई मत्स्य उत्पादन इकाई का स्थलीय किया निरीक्षण। 

विकासखंड नौगांव, के अंतर्गत गढ़ अंबेडकर हल्का वाहन मार्ग को मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य (लंबाई 5.025 किमी, लागत ₹468.59 लाख) के पूर्ण होने पर क्षेत्र वासियों ने लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में पुरोला विधायक दुर्गेश लाल को किया सम्मानित

राज्यमंत्री विरेन्द्र दत्त सेमवाल: पहाड़ों की संजीवनी से राजनीति और उद्योग की बुलंदी तक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओलंपस हाई में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित
  • रियलमी ने उत्तर प्रदेश में साइबर सुरक्षा साक्षरता बढ़ाने के लिए IIT कानपुर के C3iHub के साथ साझेदारी की
  • मोरी ब्लाक के फिताडी गांव में अग्ग्निनकांड: प्रभावितों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी व विधायक दुर्गेश लाल
  • ब्लाक मुख्यालय चकराता में जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष युवा राज्यमंत्री गीताराम गौड़ ने चार साल बेमिसाल की उपलब्धियां गिनाईं।
  • नन्हे मुन्ने बच्चों के डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चेहरे खिले

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?