चमोली
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अवि मुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की प्रेरणा से ज्योर्तिमठ के समीप सेलग में शंकराचार्य चिकित्सा सेवालय का भूमि पूजन बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों की मौजूदगी में किया गया। शंकराचार्य के प्रतिनिधि ब्रह्मचारी मुकुंदानंद के पावन सानिध्य भूमि पूजन से संबंधित कार्य संपन्न हुए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शंकराचार्य पहल की सराहना करते हुए कहा कि शंकराचार्य चिकित्सा सेवालय जनता के लिए वरदान साबित होगा।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में सभी सुविधाओं से युक्त चिकित्सालय की मांग रही है। उन्होंने जन भावनाओं का सम्मान करते हुए शंकराचार्य चिकित्सा के निर्माण का संकल्प लिया । उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत भूमि पूजन के साथ आप लोगो के सम्मुख संपन्न हुआ है ।उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों आपको अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की।
ज्योतिर्मठ प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानंद महाराज ने प्रस्तावित चिकित्सा सेवालय की रूप रेखा के बारे मे जानकारी दी।
स्थानीय निवासी डॉक्टर बृजेश सती ने कहा कि शंकराचार्य जी की है परिकल्पना साकार होने का समय आ गया है। कहा कि यह कार्य सभी लोगों के सामुहिक प्रयासों से संपन्न होगा। लोगों को यहां पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो इसी उद्देश्य के लिए या सेवलय बन रहा है।
ज्योतिर्मठ के ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने कहा स्थानीय लोगों की मांग पूरा होने का समय आ गया है। उन्होंने इसके लिए शंकराचार्य जी का आभार व्यक्त किया। चमोली मंगलम के अध्यक्ष प्रकाश रावत ने भी कहा कि विकास की दृष्टि से इस पिछड़े क्षेत्र में चिकित्सालय की स्थापना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
व्यापार संघ के अध्यक्ष नेनी भंडारी ने ज्योतिर्मठ प्रबंधन को इस लिखने कार्य के लिए संपूर्ण नगर क्षेत्र की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की संपूर्ण नगर क्षेत्र की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की।
ज्योतिर्मठ व्यवस्थापक ब्रह्मचारी विष्णु प्रिया नन्द ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे सर्वश्री कुशलानन्द बहुगुणा जी, वरिष्ठ पुजारी शिवानन्द उनियाल ,पीठ पुरोहित आनन्द सती, आर्किटेक्चर प्रवीण गोयल , डा निशांत तिवारी, लक्ष्मीप्रसाद त्रिपाठी, लक्ष्मण सिंह फरकिया, महिमानन्द उनियाल, अनिरुद्ध उनियाल, अभिषेक बहुगुणा, कमलेशकान्त कुकरेती, अमित तिवारी, उमेश सती, संजय उनियाल, विजय सती, मोहन सिंह फर्स्वाण, बच्चन सिंह पंवार शुकदेव सिंह बिष्ट, , शिशुपाल सिंह भण्डारी, भरत सिंह कुंवर, महादीप पंवार, वैभव सकलानी, अभिषेक बहुगुणा, समीर डिमरी, प्रदीप भट्ट, अनिल डिमरी, नवीन जोशी, दिनेश सती, सरिता उनियाल, श्रीकांत बिष्ट , धर्मेन्द्र नेगी, विक्रम फर्स्वाण, महिला मंगल दल की अध्यक्षा सरिता देवी फर्स्वाण, भूम्याल पशवा राजे सिंह विष्ट सतीशचन्द्र डिमरी, आदि अनेंको लोग उपस्थित रहे ।
