By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक का आयोजन, कहा-उद्योग मित्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारण करें
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक का आयोजन, कहा-उद्योग मित्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारण करें

Lokesh Badoni
Last updated: November 21, 2024 8:23 am
Lokesh Badoni Published November 21, 2024
Share
SHARE

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला उद्योग मित्र की समस्याओं सिंगल विंडो की समीक्षा पीएम विश्वकर्म योजना की समीक्षा जनपद स्तरीय जिला नवाचार समिति के गठन के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योग मित्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ फास्टट्रैक पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को निर्देशित किया कि उद्योग मित्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारण करें तथा जनपद में उद्योगों के लिए सुगम व्यवस्था बनाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि उद्योग मित्रों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में बताई गई समस्याओं के निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारी निरीक्षण करते हुए आख्या प्रस्तुत करेंगे। औद्योगिक क्षेत्र मोहब्बेवाला में सड़कों पर अतिक्रमण तथा चौराहों पर विक्रम आदि अवैध रूप से पार्क किए जाने की शिकायतों पर मुख्य विकास अधिकारी ने पुलिस विभाग को नियमित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं औद्योगिक क्षेत्र लांघा रोड में सड़क बाउंड्री एवं हाईमास्क लाइट लगाने तथा पानी की निकासी के निस्तारण की मांग पर लोनिवि, नगर पंचायत सेलाकुई को कार्रवाई के निर्देश दिए गए साथ ही महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को कार्यवाही का फालोअप करने को निर्देशित किया।
उद्योग मित्रों ने अपने कामिकों की ईएसआई आदि समस्या बताते हुए कहा कि चिकित्सालयों द्वारा उपचार में सहयोग नही किया जा रहा है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने ईएसआई के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में अतिक्रमण की शिकायतों पर अभियान चलाते हुए अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए, वहीं औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में सड़कों पर गड्डो की शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निरीक्षण करते हुए प्रभावी योजना बनाने के निर्देश दिए स्थायी कार्य होने तक सड़कों को मरम्मत कर गड्डे भरवाकर सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
सिंगल विंडो की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया की पोर्टल पर व्यवस्थाओं को सुगम बनाएं तथा यदि कहीं समस्या है तो विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय कर उसका निस्तारण कराएं। वहीं पीएम विश्वकर्मा की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि योजना अंतर्गत आवेदनों का परीक्षण करते हुए समयबद्ध प्रेषित किए जाएं ताकि इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ पात्रों को समयबद्ध मिल सके।
बैठक में अध्यक्ष उद्योग ऐसोसिएशन पंकज गुप्ता, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, महाप्रबन्धक जिला उद्योेग केन्द्र अंजली रावत, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं उद्योग ऐसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी
  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?