By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने निर्माणाधीन कोटी धामपुर पंपिंग पेयजल योजना का निरीक्षण किया, ग्रामीणों को पर्याप्त व स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंड

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने निर्माणाधीन कोटी धामपुर पंपिंग पेयजल योजना का निरीक्षण किया, ग्रामीणों को पर्याप्त व स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Lokesh Badoni
Last updated: November 15, 2024 2:57 pm
Lokesh Badoni Published November 15, 2024
Share
SHARE

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने पुरोला विकास खंड में जल जीवन मिशन के अतंर्गत निर्माणाधीन कोटी धामपुर पंपिंग पेयजल योजना का निरीक्षण कर जल संस्थान के अधिकारियों को इस योजना के अवशेष कार्य बिना किसी देरी के पूरा कर ग्रामीणों को पर्याप्त व स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जल जीवन मिशन के तहत पुरोला ब्लॉक के कोटी, धामपुर, कुमारकोट एवं कोल्टाड़ी गांवों के 198 परिवारों को लाभान्वित करने के लिए रू. दो करोड बारह लाख की लागत से कोटी धामपुर पंपिंग पेयजल योजना का उत्तराखंड जल संस्थान के पुरोला डिवीजन के द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आज इस योजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को भी देखा।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान ने बताया कि इस योजना के नलकूल खनन का काम पूरा होने के साथ ही तीन जलाशयों का निर्माण भी पूरा हो चुका है। नलकूल से टैंक तक 1004 मीटर राईजिंग मेन का निर्माण हो गया है और 120 मीटर पर कार्य प्रगति पर है। इस योजना पर 1490 मीटर लंबी गुरूत्व लाईन तथा 2675 मीटर लंबाई की वितरण लाईनों को भी बिछाया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि इस योजना के पंप हाउस एवं आवासीय भवनों का निर्माण तेजी से पूरा करने के साथ ही पंप एवं अन्य उपकरणों की स्थापना का कार्य समय से पूरा कर किया जाय। जिलाधिकारी ने योजना की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं संचार से संबंधित व्यवस्थाओं पर भी पूरा ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि इस योजना को अविलंब पूरा करने के लिए पूरी क्षमता से कार्य करना सुनिश्चित किया जाय। इस काम में अब देरी बरदाश्त नहीं होगी। जिलाधिकारी ने इससे पूर्व नौगांव में जिला योजना के तहत स्वीकृत मिनी नलकूप के निर्माण कार्य व बोरिंग का भी स्थलीय निरीक्षण कर इस कार्य को तुरंत पूरा कर नौगांव के लिए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उत्तरा,खंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विनोद पाण्डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?