देहरादून
उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 के प्रथम दिन के प्रारंभिक कार्यक्रमों के पश्चात महोत्सव का अगला चरण भी अधिक उत्साह और भव्यता के साथ आगे बढ़ा। इस क्रम में माननीय राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh जी (से नि) का मुख्य अतिथि एवं माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Subodh Uniyal जी को विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल जी की धर्मपत्नी श्रीमती गुरमीत कौर जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत माननीय राज्यपाल जी ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने हस्तशिल्पकारों, स्थानीय उत्पादों से जुड़े काश्तकारों, एवं स्वरोजगार से जुड़े प्रतिभागियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।
माननीय राज्यपाल महोदय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के काश्तकारों, शिल्पकारों और पारंपरिक शिल्पियों को एक सशक्त एवं व्यापक मंच प्राप्त हो रहा है, जिससे न केवल उनकी कला और उत्पादों को पहचान मिलती है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को भी मजबूती मिलती है।
माननीय राज्यपाल जी द्वारा नैनीताल जनपद के श्री प्रेम प्रकाश बेलवाल जी को सामाजिक सेवा एवं जन-स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में, अल्मोड़ा जनपद की सुश्री कामिनी कश्यप जी को दिव्यांग शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में, अल्मोड़ा जनपद की सुश्री मनोरमा जोशी जी को कृषि नवाचार एवं कीवी उत्पादन के क्षेत्र में, बागेश्वर जनपद के श्री भवान सिंह कोरंगा जी को पारम्परिक ताम्र शिल्पकला संरक्षण के क्षेत्र में, उत्तरकाशी जनपद की श्रीमती कृष्णा जी को पारम्परिक हथकरघा एवं ऊनी वस्त्र निर्माण के क्षेत्र में, पौड़ी जनपद के श्री श्याम चन्द्र टम्टा जी को बागवानी, जल-संचय एवं टपक सिंचाई के क्षेत्र में, बागेश्वर जनपद की सुश्री प्रेमा रावत जी को खेल (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट) के क्षेत्र में, देहरादून जनपद के श्री कल सिंह राणा जी को सेब उत्पादन एवं कृषि नवाचार के क्षेत्र में, टिहरी जनपद के श्री कुन्दन सिंह पंवार जी को कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में तथा देहरादून जनपद के ब्रिगेडियर दिनेश कुमार बड़ोला जी को रक्षा एवं सैन्य सेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।
उन्होंने आयोजन की भव्यता, अनुशासन और उद्देश्यपूर्ण स्वरूप की सराहना करते हुए सेवा संकल्प फाउंडेशन से जुड़े सभी सदस्यों को इस सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी। उनके प्रेरक उद्बोधन से महोत्सव को नई ऊर्जा, मार्गदर्शन और गरिमा प्राप्त हुई, जिससे आयोजन का यह चरण भी अत्यंत प्रभावशाली एवं स्मरणीय बन गया।
इस अवसर पर माननीय महापौर सौरभ थपलियाल , श्रीमती बीना भट्ट , श्रीमती गीता खन्ना , लेफ्टिनेंट जनरल नागेन्द्र सिंह , डॉ. आरके जैन , पुनीत मित्तल , श गीता रावत , श्रीमती कुसुम कंडवाल , श्रीमती विनोद उनियाल , श्री विश्वास डाबर , श्याम अग्रवाल , श्शादाब शम्स , डॉ. देवेंद्र भसीन , श्रीमती सुरेखा डंगवाल , एडवोकेट ललित जोशी , मुकेश कुमार , बलवीर उनियाल, गीताराम गौड़ समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
