By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: कीर्तिनगर में नाबालिग लड़की के गुमशुदा होने पर बवाल
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादूनपौड़ी

कीर्तिनगर में नाबालिग लड़की के गुमशुदा होने पर बवाल

Lokesh Badoni
Last updated: October 29, 2024 8:57 am
Lokesh Badoni Published October 29, 2024
Share
SHARE

श्रीनगर । देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर में नाबालिग लड़की के गायब होने की सूचना पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने पहले कीर्तिनगर कोतवाली का घेराव किया, फिर उसके बाद कीर्तिनगर बाजार में कुछ दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस जैसे-तैसे मामले को शांत किया। वहीं, गायब हुई नाबालिग लड़की की गुमशुदगी दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बीजेपी नेता लखपत सिंह भंडारी ने आरोप लगाते हुए बताया कि नगर क्षेत्र में कुछ युवक लगातार नाम बदलकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं। फिर दोस्त बनाकर उन्हें अपने जाल में फंसाने का काम कर रहे हैं। लखपत भंडारी ने आरोप लगाया कि एक नाबालिग लड़की का धर्मांतरण किया गया है। इसकी सूचना पहले भी कीर्तिनगर पुलिस प्रशासन को दे दी गई थी। लखपत भंडारी ने कहा कि नाबालिग पर निगरानी बनाए रखने की मांग भी की गई थी। मामले को लेकर परिजनों ने कोतवाली में तहरीर भी दी थी, लेकिन नाबालिग लड़की सोमवार की देर रात अपने घर से कहीं निकल गई है। ऐसे में परिजनों और स्थानीय लोगों ने नाबालिग लड़की को भगाने का अंदेशा जताया है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर भी कई तरह के गंभीर आरोप लगाए।

वहीं, नाबालिग लड़की की परिजनों ने बताया कि रात के समय वो अपनी मां के साथ सोई हुई थी, लेकिन जैसे ही बाथरूम गई, इतनी देर में वो वहां से फरार हो गई। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि यदि शाम तक पुलिस प्रशासन लड़की को वापस नहीं लाते हैं तो वो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उधर, कीर्तिनगर में मामले से गुस्साए लोगों ने विशेष समुदाय के कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

28 अक्टूबर को धर्मांतरण मामले में एक तहरीर मिली थी। मामले में उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता 2018 में 3/5 के तहत मुकदमा पंजीकृत है। मामला नाबालिग से जुड़ा है तो ऐसे में पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ी गई है। पूरे मामले में विवेचना चल रही है। दोनों एक ही मामले से जुड़े हैं। सीसीटीवी फुटेज, लोगों के बयान और साइंटिफिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस मामले में निष्पक्ष तरीके से काम कर रही है, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। – जेआर जोशी, एडिशनल एसपी, टिहरी गढ़वाल

You Might Also Like

बच्चों को साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनके ज्ञान और कौशल को लगातार अपडेट करते रहे – पंकज होलकर

आजकल विदेशी सभ्यता के प्रभाव से यह भारतीय परंपरा बहुत होती जा रही कम। संयुक्त परिवार घट रहै है

लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2026: हल्द्वानी में क्रिकेट दिग्गजों के साथ होगा टूर्नामेंट का आगाज़

टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक ऋषिकेश में आयोजित

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज तैयारियां में जुटे राजनीतिक दल।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बच्चों को साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनके ज्ञान और कौशल को लगातार अपडेट करते रहे – पंकज होलकर
  • रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिड-साइज क्रूजर ने बिक्री में 6 लाख का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया
  • आजकल विदेशी सभ्यता के प्रभाव से यह भारतीय परंपरा बहुत होती जा रही कम। संयुक्त परिवार घट रहै है
  • लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2026: हल्द्वानी में क्रिकेट दिग्गजों के साथ होगा टूर्नामेंट का आगाज़
  • 15,000 हजार रुपये के अंदर खरीदने के लिए सबसे अच्छे स्मार्टफोन्स

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?