बड़कोट। स्वास्थ्य ,शिक्षा ,सहकारी मंत्री धन सिंह रावत ने यमुनोत्री धाम में माँ यमुना के परिवार संग दर्शन किये वापसी में बड़कोट दोबाटा में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल के नेतृत्व में नौगाँव भाजपा व व्यापारिक प्रतिष्ठान से जुड़े लोगों ने मुलाकात करते हुए महिला रोग विशेषज्ञय व फिजिशियन चिकित्सक की तैनाती की मांग की जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द महिला विशेषज्ञय चिकित्सक सहित फिजिशियन चिकित्सक की तैनाती का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से यमुनाघाटी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर बारीकी से जानकारी ली।

नौगाँव क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने स्वस्थ्य मंत्री से मुलाकात करते हुए नौगाँव सामुदायिक केंद्र में महिला विशेषज्ञय चिकित्सक ,हड्डी रोग विशेषज्ञय सहित पूर्व में तैनात फिजिशियन की यथावत नियुक्ति का स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने काबीना मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा का आभार जताया। मुलाकात करने वालों में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, नगर पंचायत निवर्तमान चेयरमैन शशिमोहन राणा, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल, विजयपाल रावत,अर्जुन सिंह,अनिल कुकरेजा,प्रताप सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
