By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जनपदवासियों से शांति व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जनपदवासियों से शांति व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की

Lokesh Badoni
Last updated: October 24, 2024 11:16 am
Lokesh Badoni Published October 24, 2024
Share
SHARE

उत्तरकाशी: जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जनपदवासियों से शांति व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि किसी को भी जिले की कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने व शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और लोक शांति को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

https://uttarakhandabtak.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241024-WA0219.mp4

जिलाधिकारी ने कहा है कि आज जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में प्रदर्शन के लिए संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संघ को सशर्त अनुमति देते हुए इसके लिए पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था।

https://uttarakhandabtak.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241024-WA0217.mp4

इस संबंध में प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ गत दिन हुई वार्ता में प्रदर्शनकारी संगठन के नेताओं ने अनुमति की शर्तों के अनुसार तय रूट और समय के भीतर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की वचनबद्धता व्यक्त की थी।

https://uttarakhandabtak.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241024-WA0004.mp4

इस प्रदर्शन के लिए श्रीदेव सुमन मंच हनुमान चौक से होते हुए मुख्य बाजार-कालीकमली धर्मशाला-बस स्टेशन से सिंगल तिराहा-विश्वनाथ चौक से होते हुए रामलीला मैदान तक रैली जुलूस निकालने का रूट तय हुआ था।

https://uttarakhandabtak.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241024-WA00061.mp4

नगर में आज धारा 163 बीएनएसएस के तहत निषेधाज्ञा भी लागू की गई थी। प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए नगर में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती करने के साथ ही प्रदर्शन स्थल पर परगना मजिस्ट्रेट सहित पुलिस के अधिकारी भी तैनात थे। प्रशासन व पुलिस के अधिकारी कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रदर्शन हेतु जारी अनुमति की शर्तों का अनुपालन करने हेतु प्रदर्शनकारियों के नेताओं से निरंतर आग्रह करते रहे। लेकिन आज प्रदर्शनकारियों ने अनुमति की शर्तों, तय रुट प्लान तथा निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर सिंगल तिराहे पर लगाये गए बैरिकेट्स को तोड़ दिए और भीड़ के द्वारा पथराव भी किया गया। इस पथराव में कुछ पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी चोटिल हुए। जिसके चलते पुलिस को बाध्य होकर स्थिति को नियंत्रण में बनाये रखने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। नगर में अभी स्थिति सामान्य है। प्रशासन के द्वारा शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और एहतियातन नगर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी उकसावे व बहकावे में आकर शांति व्यवस्था को प्रभावित करने के गलत तत्वों के प्रयासों को कामयाब न होने दें।

You Might Also Like

उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?