By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व राष्ट्रपति को 20 साल की कैद
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्लीदेश-विदेश

भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व राष्ट्रपति को 20 साल की कैद

Lokesh Badoni
Last updated: October 22, 2024 4:19 am
Lokesh Badoni Published October 22, 2024
Share
SHARE

लीमा। दक्षिण अमरीकी देश पेरू की न्यायपालिका ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति एलेजांद्रो टोलेडो को ओडेब्रेच मामले में शामिल होने और धन शोधन का दोषी पाते हुए 20 साल की कैद की सजा सुनाई। यह निर्णय नेशनल सुप्रीम कोर्ट ऑफ स्पेशलाइज्ड क्रिमिनल जस्टिस की सेकंड कॉलेजिएट अदालत की ओर से लिया गया। इसके साथ ही श्री टोलेडो इस मामले के चार आरोपी पूर्व राष्ट्रपतियों में से प्रथम बन गए हैं, जिन्हें ओडेब्रेच मामले में जेल भेजा जा रहा है। यह मामला लैटिन अमेरिका के सबसे बड़े रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार घोटालों में से एक है।
पूर्व राष्ट्रपति पर आरोप है कि उन्होंने पेरू और ब्राज़ील को जोड़ने वाले इंटरोसेनिक हाईवे के निर्माण के लिए एक सरकारी अनुबंध देने के बदले ब्राज़ील की निर्माण कंपनी ओडेब्रेच से करीब दो करोड़ डॉलर की रिश्वत ली थी। उन्हें आरोपों का सामना करने के लिए पिछले साल अप्रैल में अमरीका से प्रत्यर्पित किया गया था। श्री टोलेडो ने सुनवाई के दौरान खुद को निर्दाेष बताते हुए कहा, “मैंने पेरू में ओडेब्रेच के पूर्व प्रमुख जॉर्ज बाराटा के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया।” उल्लेखनीय है कि श्री टोलेडो 2001 से 2006 तक राष्ट्रपति पद पर थे।

You Might Also Like

गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता

फ्लिपकार्ट ने डिजिटल कॉमर्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंक्लुसिव ग्रोथ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिवर्तन में अपना योगदान बढ़ाया

आर्यम गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 भव्यता से संपन्न

realme Music Fest 2026 में चार दीवारी की हुई एंट्री, धांधा न्योलीवाला के साथ करेंगे परफॉर्म

इम्पैक्ट मिंट्स ने रणवीर सिंह को भारत में अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान
  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता
  • ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?