By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: गौचर में युवक के साथ मारपीट व गाली-गलौच करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडचमोली

गौचर में युवक के साथ मारपीट व गाली-गलौच करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

Lokesh Badoni
Last updated: October 16, 2024 6:46 am
Lokesh Badoni Published October 16, 2024
Share
SHARE

चमोली: कल गौचर क्षेत्रान्तर्गत स्कूटी पार्किंग करने को लेकर दो युवकों के मध्य विवाद के बाद गाली-गलौज व मारपीट की घटना में कैलाश बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में चौकी गौचर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीडित का मेडिकल परीक्षण कराने के उपरान्त पीडित/वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में तत्काल मु0अ0सं0-45/24, धारा- 115(2)/191(2)/352 BNS बनाम रिजवान आदि व अन्य 70-80 लोग एंव अज्ञात महिलाओं के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण दो समुदायों से जुडा होने के कारण पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए वादी से मारपीट व गाली गलौज करने वाले चार आरोपी 1.सादाब अहमद पुत्र इलीयास अहमद निवासी ग्राम राजारामपुर थाना नजीबाबाद उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष, 2.उस्मान पुत्र सरीफ अहमद निवासी उपरोक्त उम्र 28 वर्ष, 3.आसीफ पुत्र तस्लीम अहमद निवासी उपरोक्त उम्र 26 वर्ष व 4.सारीक पुत्र कादिर खान निवासी ग्राम सहानपुर थाना नजीबाबाद उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष, हाल निवासी गौचर को कल गौचर-कर्णप्रयाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए नगर क्षेत्र में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल तैनात है। पुलिस द्वारा आमजनमानस से लगातार शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा कहा गया है कि पुलिस निष्पक्ष रूप से अपना कार्य कर रही है व आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। आरोपियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जायेगा। उन्होने आमजनमानस से साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में अपना अमूल्य योगदान व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

You Might Also Like

उत्तराखंड सरकार की फिल्म नीति रंग लाई, “फायर वॉरियर्स” फिल्म को मिला अंतरराष्ट्रीय पहचान

तुलाज़ इंस्टीट्यूट ने साइबर सुरक्षा और क्लाउड कंप्यूटिंग शिक्षा को सशक्त बनाने हेतु साइन किया एमओयू

सूबे के मुख्यमंत्री उतरकाशी के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का उत्तराखंड दौंरा सरकार के कामकाज व विधायकों के प्रदर्शन पर होगी चर्चा।

DLF मॉल्स ने 100 क्यूरेटेड लुक्स और फिजिटल फैशन अनुभव के साथ समर स्टाइल को जीवंत बनाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • realme ने realme DigiShield India Program के तहत एक अधिक साइबर-सुरक्षित भारत बनाने के लिए IIIT-दिल्ली के साथ MoU साइन किया
  • फोनपे की ऐतिहासिक उपलब्धि: भारत भर में 50 मिलियन रजिस्टर्ड मर्चेंट्स का आंकड़ा पार
  • द सिंधिया स्कूल को भारत के टॉप 100 ग्रीन स्कूल्स में मिली जगह
  • उत्तराखंड सरकार की फिल्म नीति रंग लाई, “फायर वॉरियर्स” फिल्म को मिला अंतरराष्ट्रीय पहचान
  • बिग बॉस स्टार अविनाश मिश्रा और फरहाना भट्ट कलर्स के ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिम्मत की परीक्षा देने को तैयार

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?