By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में हुई तहसील दिवस, 65 शिकायतों में से 51 का मौके पर हुआ निस्तारण
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडचमोली

जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में हुई तहसील दिवस, 65 शिकायतों में से 51 का मौके पर हुआ निस्तारण

Lokesh Badoni
Last updated: October 16, 2024 12:42 am
Lokesh Badoni Published October 15, 2024
Share
SHARE

गौचर / चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को नन्दानगर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यतया शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, जंगली जानवरों, किसान सम्मान निधि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील दिवस में 65 शिकायतें दर्ज हुई। जिनमें से 51 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी 14 शिकायतें शासन स्तर की हैं। जिनको संबंधित विभागों के माध्यम से सक्षम अधिकारी तक पहुंचाया जाएगा।

जिला अधिकारी ने सभी विभागों को समयबद्ध शिकायतों के निस्तारण करने निर्देश दिए । जनप्रतिनिधियों के फोन न उठाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक रूप से फोन उठाने और संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस में जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों की ओर से नन्दानगर घाट सड़क सहित घूनी मोटर मार्ग, सितेल लैटाला मोटर मार्ग, घाट भेंटी मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग उठायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को निरीक्षण करवाते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं बगवान नांरगी सडक क्षतिग्रस्त होने को लेकर आपदा मद से एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। मोख मल्ला मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने को लेकर एनपीसी को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

वहीं ग्रामीणों द्वारा जीआईसी नन्दानगर, हाइस्कूल ल्वाणी तथा बडगुना में शिक्षकों की कमी को लेकर समस्या रखी गयी। जिस पर खण्ड शिक्षाधिकारी ने बताया कि 27 को काउंसलिंग होनी है। उसके पश्चात शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाएगा। प्रा0 विद्यालय सरपाणी में शौचालय निर्माण, प्राथमिक विद्यालय सेंती के शौचालय क्षतिग्रस्त होने को लेकर बीइओ को एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। वही चौनघाट इण्टर कालेज के भवन की मांग को लेकर जिलाधिकारी ने इसको पीएम श्री में लेने की बात कही। घूनी पेयजल लाइन भूधंसाव कारण के क्षतिग्रस्त हुई है। जिस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान को बजट की प्रत्याशा में काम शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं उस्तोली और ल्वाणी में बिजली के तार झूल रहे हैं जिस पर यूपीसीएल को 2 दिन में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

व्यापार मंण्डल के द्वारा नन्दानगर में कूडा वाहन के न होने तथा रोड की स्थिति व नालियों की साफ-सफाई को लेकर शिकायत की गयी थी। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत को कूडा वाहन को संचालन शुरू करने तथा नालियों के सुधारीकरण व साफ सफाई करने के निर्देश दिए। वहीं कुमारतोली में बाढ सुरक्षा के कार्यो को बजट की प्रत्याशा में करने तथा उरेडा विभाग को मोख मल्ला में शीघ्र स्ट्रीट लाइटें सुचारू करने के निर्देश दिए।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भारती देवी,एसडीएम चमोली राजकुमार पाण्डेय,परियोजना निदेशक आनन्द सिंह, सीएमओ राजकेश पाण्डेय सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

रंवाई घाटी के रामा सिराई रौन, गुन्दियाट गांव , रेवड़ी, रामा, आदि गांवों में होली का पर्व पूरे उत्साह, उल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ धूमधाम से मनाई होली।

होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देगा

होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव 

ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो :बॉबी 

हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रंवाई घाटी के रामा सिराई रौन, गुन्दियाट गांव , रेवड़ी, रामा, आदि गांवों में होली का पर्व पूरे उत्साह, उल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ धूमधाम से मनाई होली।
  • होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देगा
  • होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव 
  • ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो :बॉबी 
  • हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?