पुरोला : सेवा भारती पुरोला द्वारा शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर क्षेत्र सेवा प्रमुख श्रीमान धनीराम जी द्वारा डाॅ. भीमराव अम्बेडकर बाल संस्कार केन्द्र में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया श्री धनीराम जी ने कहा महामाया जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि महापर्व धर्म अध्यात्म और उपासना व समर्पण का भाव जगाती है। सेवा भारती के क्षेत्र सेवा प्रमुख ने कहा महामाया जगदंबा के विभिन्न स्वरूपों में मुख्य स्वरूपों की आराधना नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों के द्वारा की जाती है।इस नौ स्वरूप में महानवमी के दिन नवशक्ति सिद्धिधात्री की आराधना की जाती है देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन हमें याद दिलाता है की नारी शक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। प्रत्येक नारी मैया “सिद्धिदात्री” स्वरूपा है आवश्यकता है अपना दृष्टिकोण बदलने की, जिस प्रकार माँ सिद्धिदात्री अपने भक्तों को सभी सिद्धियाँ सारे सुख प्रदान करती हैं

कन्या पूजन के बाद जिला कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई जिसमें सेवा भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री व छात्रावास प्रमुख श्रीमान अनील जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए अनील जी ने कहा कि कन्या पूजन माँ भगवती का स्मरण, ध्यान, पूजन, हमें इस संसार की असारता का बोध कराते हुए वास्तविक परम शांतिदायक अमृत पद की ओर ले जाने वाला है। और समाज में समरसता भाव जागृत करता है। बैठक में सेवा भारती के द्वारा किए गए कार्यों की समिक्षा की गई।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री देवराज,सेवा भारती के जिला अध्यक्ष शान्ति प्रसाद सेमवाल, जिला मंत्री आलोक विजल्वाण, जिला कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जयवीर कैंन्तुरा, युवा भारती के संयोजक अरूण शर्मा, मातृमण्डल अध्यक्षा मीना सेमवाल, शिक्षकाए रेखा रावत, जयमाल पंवार,प्रभा रतुडी, सुशमा भवानी अर्चना आदि उपस्थित थे।
