By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदुर्घटनादेश

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

Lokesh Badoni
Last updated: October 11, 2024 10:16 am
Lokesh Badoni Published October 11, 2024
Share
SHARE

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

लक्सर। हरिद्वार जिले के लक्सर में दो अलग-अलग सड़कों हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा लक्सर हरिद्वार मार्ग पर बेगम पुल के पास हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा लक्सर के पास ही खानपुर थाना क्षेत्र में हुआ। यहां भी बाइक और टेपों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

लक्सर हरिद्वार हाईवे पर सड़क हादसारू पुलिस मिली जानकारी के अनुसार यूपी के बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के खुड्डाहेड़ी गांव निवासी विपुल ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में विपुल बताया कि उसका भाई ऋषभ हरिद्वार की निजी कंपनी में काम करता है। बीते दिन वह अपने गांव आया हुआ था। वह अपने साथी संदीप के साथ बाइक से हरिद्वार जा रहा था, जब वह लक्सर हरिद्वार मार्ग पर बेगम पुल के निकट पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

आरोप है कि टक्कर इतनी जबरदस्ती कि बाइक जहां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं उसका भाई ऋषभ व उसका साथी संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग निकला। मौके पर एकत्रित हुए आसपास के लोग घायलों को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसके भाई ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। जबकि संदीप का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपित बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव निवासी पिंकी पत्नी काला ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र पंकज गांव के सागर के साथ बाइक पर लक्सर गया था। जब वह शिव शक्ति अस्पताल के निकट पहुंचे तो सामने चल रहे टेंपो ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे चल रही बाइक की टेंपो में जोरदार भिड़ंत हो गई और बाइक पर सवार पंकज व सागर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को आसपास के लोगो ने अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसके बेटे पंकज को मृत घोषित कर दिया, जबकि सागर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथान ने बताया कि हादसों को अंजाम देने वाले वाहन चालकों की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है।

You Might Also Like

देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न

देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव

चैत्र नवरात्रि देवी शक्ति उपासना का पर्व व बसन्त ऋतु का आरंभ और हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में अपने बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया

देहरादून के पाँच वर्षीय बालक ने शुरू की अपनी ‘मिनी लाइब्रेरी’ – “द रीडिंग नेस्ट”

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न
  • देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव
  • चैत्र नवरात्रि देवी शक्ति उपासना का पर्व व बसन्त ऋतु का आरंभ और हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
  • टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में अपने बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया
  • देहरादून के पाँच वर्षीय बालक ने शुरू की अपनी ‘मिनी लाइब्रेरी’ – “द रीडिंग नेस्ट”

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?