By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, दूसरे की तलाश तेज
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, दूसरे की तलाश तेज

Lokesh Badoni
Last updated: September 25, 2024 4:18 pm
Lokesh Badoni Published September 25, 2024
Share
SHARE

जसपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

काशीपुर। उधमसिंहनगर के जसपुर में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी बदमाश फरार होने में कामयाब रहा। घायल बदमाश को काशीपुर हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक बीते दिनों जसपुर में हुई सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना को इसी बदमाश ने अंजाम दिया था। इससे पूर्व बदमाश पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुट गई है।

बता दें जसपुर क्षेत्र में देर रात्रि पुलिस सूत मिल क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान एक बाइक पर दो लोग संदिग्ध अवस्था में आते दिखे। पुलिस के द्वारा शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की तरफ से अचानक हुई फायरिंग से पुलिस एक्शन में आ गई और बाइक सवारों का पीछा करने लगी। बदमाश गूलरगोजी क्षेत्र के खेतों में घुस गए।

इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दिलशाद नामक एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस घायल दिलशाद को काशीपुर स्थित राजकीय चिकित्सालय ले गई, जहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा भी हॉस्पिटल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुट गई है।

You Might Also Like

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी
  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?