By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: सूबे में एनसीसी विस्तार को केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

सूबे में एनसीसी विस्तार को केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी

Lokesh Badoni
Last updated: September 23, 2024 12:57 pm
Lokesh Badoni Published September 23, 2024
Share
SHARE

एनसीसी कैडेट के साढ़े सात हजार नये पदों पर होगी भर्ती

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में आयोजित बैठक में रखा प्रस्ताव

देहरादून/दिल्ली: सूबे में एनसीसी की चाह रखने वाले युवाओं के लिये खुशखबरी है। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों की द्विवार्षिक कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार को अपनी मंजूरी दे दी है। इसी के साथ अब एनसीसी में साढ़े सात हजार नये कैडेट्स की भर्ती की जायेगी। बैठक में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग कर राज्य में एनसीसी के विस्तार, बजट, एवं अवसंरचना से मुद्दों को प्रमुखता से रखा।

सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि एनसीसी विस्तार योजना को लेकर आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमें में देशभर के शिक्षा मंत्रियों, रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, सभी राज्यों के एनसीसी प्रमुखों तथा डीजीएनसीसी मुख्यालय के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। डॉ. रावत ने बताया कि बैठक में एनसीसी के विस्तार योजना, नीतियों को परिष्कृत करने, वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने और प्रशिक्षण एवं शिविर से जुड़े नये बुनियादी ढ़ांचे की स्थापना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश से जुड़े एनसीसी के मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया। प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में एनसीसी के लिए बढ़ती मांग के दृष्टिगत 10 हजार कैडेट्स की भर्ती की मांग बैठक में रखी गई। जिस पर भारत सरकार ने एनसीसी विस्तार योजना के तहत प्रदेश में साढ़े सात हजार कैडेट्स की भर्ती को मंजूरी दी है। जिसमें 50 फीसदी गर्ल्स कैडेट्स भर्ती की जाएंगी। इसके अलावा बैठक में एनसीसी की गतिविधियों का संचालन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित के लिये वित्तीय सहायोग की मांग भी रखी गई, जिस पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। विभगाय मंत्री ने बताया कि प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में वर्तमान में 55214 एनसीसी कैडेट्स हैं, जिसमें से माध्यमिक शिक्षा के तहत 23534 तथा उच्च शिक्षा के अंतर्गत 31680 कैडेट्स शामिल हैं। एनसीसी की गतिविधियों के संचालन के लिये प्रदेश में 9 वाहनियां वर्तमान में कार्यरत हैं, जिन्हें बढ़ाने की मांग भी केन्द्र सरकार से की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के 561 शिक्षण संस्थानों में एनसीसी संचालित की जा रही है। जिसमें माध्यमिक शिक्षा के तहत 338 विद्यालयों, उच्च शिक्षा के तहत 22 महाविद्यालयों तथा 201 निजी विद्यालयों/महाविद्यालयों में एनसीसी है। जबकि प्रदेश के 606 शिक्षण संस्थानों में एनसीसी संचालन प्रस्तावित है। जिसमें माध्यमिक शिक्षा में 223 विद्यालय, उच्च शिक्षा में 24 महाविद्यालयों तथा 359 निजी विद्यालयों/महाविद्यालय शामिल है।

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों की द्विवार्षिक कार्यक्रम में एनसीसी से जुड़े मुद्दों को प्रखरता से रखा गया। जिसके फलस्वरूप केन्द्र सरकार द्वारा एनसीसी विस्तार योजना के तहत प्रदेश में साढ़े सात हजार कैडेट्स की भर्ती को मंजूरी दी गई। राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिय प्रतिबद्ध है। प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में एनसीसी की बढ़ती मांग को केन्द्र सरकार की मदद से हर संभव पूरा किया जायेगा।

– डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

You Might Also Like

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?