मोरी विकास खंड के सुदूरवर्ती ओसला गांव में खेतों में काम कर रहे एक युवक पर भालू ने अचानक हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सामुदियक स्वाथ्यक केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सैंटर रैफर कर दिया ।
गोविंद वन्य जीव विहार इलाके के सुपीण रेंज के अन्तर्गत ओसला गांव में खेतों में काम कर रहे 35 वर्षीय युवक चैनदास पुत्र रकमदास पर भालू ने अचानक से हमला कर दिया, जिसमें युवक के चेहरे को भालू ने गंभीर रूप से नोच डाला खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों के हल्ला मचाने पर भालू ने घायल युवक को छोड़ जंगल में भाग गया। स्थानीय लोगों द्वारा युवक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया।