By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: 38वें नेशनल गेम्स को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने ली समीक्षा बैठक
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

38वें नेशनल गेम्स को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने ली समीक्षा बैठक

Lokesh Badoni
Last updated: September 20, 2024 5:16 pm
Lokesh Badoni Published September 20, 2024
Share
SHARE

30 सितंबर से पहले शुरू होगी प्रक्रिया 

प्रदेश में एक अक्टूबर से होगा खेल महाकुंभ

देहरादून। उत्तराखंड में प्रस्तावित 38वें नेशनल गेम्स को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्य ने एक समीक्षा बैठक आयोजित की। मीटिंग में हल्द्वानी गौलापार में बन रही स्टेट स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के साथ-साथ नेशनल गेम्स की तैयारी के संबंध में विभागीय अधिकारियों से चर्चा की गई। साथ ही स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड यानी खेल विकास निधि को लेकर चर्चा हुई।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड यानी खेल विकास निधि के संदर्भ में 30 सितंबर से पहले खिलाड़ियों से संबंधित विज्ञप्ति जारी करने और हल्द्वानी गौलापार में बन रही खेल यूनिवर्सिटी को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि कुमाऊं में बनने जा रहे 234 करोड़ के प्रस्तावित गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज को लेकर भी समीक्षा की गई। खेल विभाग की पूरी कोशिश रहेगी कि खेल यूनिवर्सिटी और गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज दोनों का भूमि पूजन और शिलान्यास नेशनल गेम्स के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि आगामी नेशनल गेम्स से पहले प्रदेश में राज्य स्तरीय खेल होने हैं। राज्य स्तरीय खेलों की जिम्मेदारी उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन की है। आज से (20 सितंबर) उधमसिंह नगर रुद्रपुर में उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन ने राज्य स्तरीय खेलों की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि खेल विभाग ने 1 अक्टूबर से खेल महाकुंभ की शुरुआत करेगा।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि नेशनल गेम्स को लेकर उन्होंने भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन की मुखिया पीटी उषा से मुलाकात की है और उन्हें आश्वासन मिला है कि जल्द से जल्द उत्तराखंड में होने जा रहे नेशनल गेम्स को लेकर डेट डिक्लेरेशन का काम होगा और जल्द ही आगामी नेशनल गेम्स की तारीख मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि उनसे भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया को सभी तैयारियां की रिपोर्ट भेज दी गई है। उत्तराखंड में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत तमाम एथलेटिक्स ट्रैक, हॉकी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल इत्यादि सभी खेलों के ग्राउंड और सभी आधुनिक तकनीक को राष्ट्रीय स्तर के मानकों के आधार पर तैयार किया जा चुका है। राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड में दो मुख्य स्थल देहरादून और हल्द्वानी को चयनित किया गया था।

You Might Also Like

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?