चमोली : नगरपालिका परिषद चमोली – गोपेश्वर द्वारा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “स्वच्छता ही सेवा 2024” कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी के नेतृत्व में किया गया।
इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की थीम “स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता ” रखा गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य है कि स्वच्छता को आम जनमानस के स्वभाव एवं संस्कारों में निहित करना है। इसी उद्देश्य की सफलता के लिए नगरपालिका परिषद चमोली – गोपेश्वर एवं जिला गंगा संरक्षण समिति द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत गुरूरामराय स्कूल नैग्वाड़ गोपेश्वर, राजकीय इंटर कालेज गोपेश्वर और पालिका परिषद के स्वयं सहायता समूह के सहयोग से गोपीनाथ मंदिर प्रांगण से विशेष स्वच्छता रैली निकालकर मुख्य बाजार चौराह पर जिला परियोजना निदेशक के नेतृत्व में स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा सभी नागरिकों द्वारा हस्ताक्षर अभियान किया गया।
पालिका द्वारा चयनित स्वच्छता लक्षित इकाई गुरूरामराय लिंक मार्ग के समीप स्वच्छता श्रमदान किया गया। इस अवसर पर पालिका के कर्मियों सहित अनेक स्वच्छाग्राहियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Leave a comment
