गौचर / चमोली। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बद्रीनाथ हाईवे पर भूस्खतित क्षेत्र चट्टवापीपल और कमेड़ा का निरीक्षण करते हुऐ संवंधित विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग को आवाजाही के लिये सुचारू रखने के सख्त निर्देश देते हुऐ कहा कि यातायात लम्बे समय तक बाधित नहीं रहना चाहिए।
सोमवार को भूस्खतित क्षेत्र चट्टवापीपल और कमेड़ा का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा मार्ग को तुरंत सुचारू रखने के लिए मशीन और मानव संसाधन बढ़ाया जाय। यात्रा मार्ग अवरूद्ध न हो इसके सभी जरूरी इंतजाम किए जाय। यातायात में बाधक बने स्थानों पर उचित व्यवस्था बनाए रखें ताकि यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रीयों सहित आमजन को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
इस दौरान जिलाधिकारी के साथ उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग संन्तोष पाण्डेय, राजस्व उप निरीक्षक गौचर नीरज पुरोहित सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
Leave a comment
