By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: मसूरी मार्ग पर भूस्खलन होने से लगा लंबा जाम
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

मसूरी मार्ग पर भूस्खलन होने से लगा लंबा जाम

Lokesh Badoni
Last updated: September 17, 2024 6:18 pm
Lokesh Badoni Published September 17, 2024
Share
SHARE

मसूरी । देहरादून मसूरी कोलूखेत के पास पानी वाले बैंड पर मंगलवार देर शाम भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन से कई बड़े-बड़े बोल्डर सड़र पर गिर गए जिससे मार्ग बंद हो गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। जाम लगने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद सड़क पर आए मलबे और बोल्डर को हटाकर मार्ग को सुचारु किया गया। लोग निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेंद्र पाल ने बताया कि देर शाम को मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास पहाड़ी का एक हिस्सा दरकने के कारण मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर मुख्य मार्ग पर आ गए, जिससे मार्ग बंद हो गया। करीब एक घंटे तक मार्ग बंद रहा। इससे मार्ग के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। उन्होंने कहा कि जेसीबी के माध्यम से सड़क पर आए मलबे और पत्थर को हटाकर यातायात को सुचारू किया गया। उन्होंने बताया कि मार्ग बंद होने के कारण कुछ समय के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश होने के कारण मसूरी देहरादून मार्ग पर समय-समय पर कई जगह पर भूस्खलन होते रहते हैं जिसको लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। इससे मार्ग पर आए मलबे और पत्थर को तत्काल प्रभाव से हटाकर मार्ग को सुचारू किया जा सके।

You Might Also Like

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?